• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

फिल्म प्रोडक्शन के नए ग्लोबल हब के रूप में उभरा MP, FICCI FRAMES 2026 में मिली यह सफलता, अजय देवगन से लेकर राजकुमार राव तक रहे मौजूद

मुंबई में आयोजित FICCI FRAMES 2026 में मध्यप्रदेश एक प्रमुख फिल्म और कंटेंट निर्माण केंद्र के रूप में उभरा। आयोजन के दौरान 'धड़क 2' के लिए धर्मा प्रोड...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 11:08:56 AM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 11:08:56 AM (IST)
फिल्म प्रोडक्शन के नए ग्लोबल हब के रूप में उभरा MP, FICCI FRAMES 2026 में मिली यह सफलता, अजय देवगन से लेकर राजकुमार राव तक रहे मौजूद

HighLights

  1. MP नया फिल्म हब बनने की राह में आगे बढ़ रहा
  2. MP में शूट हुई धड़क 2 को 1.7 करोड़ की सब्सिडी मिली
  3. इस इवेंट के दौरान आयुष्मान खुराना ने भोपाल की तारीफ की

मनोरंजन डेस्क। मध्य प्रदेश ने फिल्म और कंटेंट जेनरेशन के एक सेंटर (Film Shooting Hub) के रूप में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। स्टेट ने यह उपलब्धि देश के मीडिया एवं मनोरंजन बिजनेस के सबसे बड़े मंच FICCI FRAMES 2026 में हासिल की। 'स्टेट पार्टनर' के रूप में शामिल हुए मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने बॉलीवुड सेलेब्स, फिल्म मेकर्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और क्रिएटिव इंडस्ट्री के लोगों राज्य में इनवेस्टमेंट और फिल्म टूरिज्म की संभावनाओं को नई दिशा दी।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अजय देवगन, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, आशुतोष गोवारिकर और शूजित सरकार जैसे सेलेब्स मौजूद रहे।

धर्मा प्रोडक्शंस की 'धड़क 2' को मिली 1.75 करोड़ की सब्सिडी

कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश सरकार की फिल्म पर्यटन नीति के तहत राज्य में फिल्माई गई फिल्म ‘धड़क 2’ (Dhadak 2) के लिए 1.75 करोड़ की फिल्म सब्सिडी दी गई। यह चेक मध्य प्रदेश के पर्यटन सचिव और मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. द्वारा धर्मा प्रोडक्शंस के CEO अपूर्व मेहता को सौंपा गया।


मध्य प्रदेश की असली ताकत यहां के लोग हैं- डॉ. इलैयाराजा टी

इस इवेंट में बात करते हुए पर्यटन सचिव डॉ. इलैयाराजा टी. ने कहा- इन्सेंटिव और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के साथ मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत यहां के लोग और उनकी आत्मीयता है। हम चाहते हैं कि फिल्म मेकर्स न केवल हमारी लोकेशन्स का अनुभव करें, बल्कि यहां के लोगों की सहजता को भी महसूस करें। राज्य अपने लोकेशन्स के माध्यम से देश के सबसे बड़े फिल्म मेकिंग हब के रूप में खुद को स्थापित करना चाहता है।

आयुष्मान खुराना ने की भोपाल की तारीफ

फिक्की फ्रेम्स के ब्रांड एंबेसडर आयुष्मान खुराना ने मध्य प्रदेश में अपनी फिल्म 'डॉक्टर जी' की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए भोपाल और प्रदेश की खूबसूरती की जमकर तारीफ की। डॉ. इलैयाराजा टी. के साथ बातचीत में आयुष्मान ने कहा कि भोपाल के झीलों के सुंदर इन्वायरमेंट और लोगों के सपोर्ट ने उनके शूटिंग एक्सपीरियंस को यादगार बना दिया।

इंडस्ट्री राउंडटेबल और प्रोडक्शन स्टूडियोज के साथ B2B बैठकें

इसी इवेंट में मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने फिल्म टूरिज्म, इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंगल विंडो अनुमतियों, स्थानीय प्रतिभाओं के विकास और VFX/एनीमेशन (AVGC-XR) विषयों पर एक विशेष इंडस्ट्री राउंडटेबल आयोजित की।

बोर्ड ने धर्मा प्रोडक्शंस, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंडिया, अमेज़न प्राइम वीडियो, जियोस्टार, राजश्री प्रोडक्शंस, होम्बले फिल्म्स, दृश्यम फिल्म्स, राजकुमार हिरानी फिल्म्स और रॉय कपूर फिल्म्स जैसे देश के शीर्ष स्टूडियोज और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के प्रतिनिधियों के साथ नई साझेदारियों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें- लंदन के हॉस्पिटल में एडमिट हुए वासु भगनानी! दावा- इनकम टैक्स रेड के बाद प्रोड्यूसर की तबीयत बिगड़ी