• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

MP के बालाघाट में जन्‍मे फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान का मुंबई में निधन, ‘वेलकम’ के बल्लू से घर-घर बनाई पहचान

पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे मुश्ताक खान का मुंबई के नानावती अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत और उनके प्र...और पढ़ें

By Mahesh ChouhanEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 10:14:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 10:14:11 PM (IST)
MP के बालाघाट में जन्‍मे फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान का मुंबई में निधन, ‘वेलकम’ के बल्लू से घर-घर बनाई पहचान
उनका हास्य अभिनय और संवाद दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. 56 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  2. टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया
  3. रंगमंच से अभिनय की शुरुआत की

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और कॉमेडियन मुश्ताक खान का 24 सितंबर 2026 को मुंबई में निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे।

बालाघाट जिले के बैहर कस्बे में हुआ था

मुश्ताक खान का जन्म बालाघाट जिले के बैहर कस्बे में हुआ था। उन्होंने रंगमंच से अभिनय की शुरुआत की और आगे चलकर हिंदी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई। दशकों लंबे करियर में उन्होंने फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर में काम किया।

‘वेलकम’ के बल्लू ने छोड़ी अमिट छाप

मुश्ताक खान को सबसे ज्यादा लोकप्रियता वर्ष 2007 की चर्चित फिल्म ‘वेलकम’ से मिली। फिल्म में उन्होंने बल्लू नाम के किरदार की भूमिका निभाई थी।

यादगार सहायक भूमिकाएं निभाईं

उनका हास्य अभिनय और संवाद दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ। ‘आशिकी’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘हेरा फेरी’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘जोडी नंबर 1’ सहित कई फिल्मों में उन्होंने यादगार सहायक भूमिकाएं निभाईं।

अभिनय को दर्शकों ने देखा

हाल के वर्षों में भी वह अभिनय से जुड़े रहे। ‘स्त्री 2’ (2024) में भी उनके अभिनय को दर्शकों ने देखा। इसके अलावा उन्होंने टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम किया, जिनमें ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ प्रमुख है।

बालाघाट से बॉलीवुड तक का सफर

मुश्ताक खान का बालाघाट जिले से जुड़ाव स्थानीय लोगों के लिए हमेशा गौरव का विषय रहा। बैहर की धरती से निकलकर उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई और अपने सहज अभिनय तथा कॉमिक टाइमिंग से लाखों दर्शकों का मनोरंजन किया।


सहकलाकारों और प्रशंसकों की ओर से श्रद्धांजलि

उनके निधन से बालाघाट जिले ने अपने एक ऐसे कलाकार को खो दिया, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम पहचान दिलाई। फिल्म जगत में उनके सहकलाकारों और प्रशंसकों की ओर से श्रद्धांजलि व्यक्त की जा रही है। बता दे कि बैहर मे आज भी उनके नाम से होटल संचालित है जिसे उनके परिवार के सदस्य संचालित करते है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के यात्री ध्‍यान दें, बीना स्टेशन यार्ड के काम से बदलेगा कई ट्रेनों का रूट; मार्ग और ठहराव में अस्थायी बदलाव