• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के यात्री ध्‍यान दें, बीना स्टेशन यार्ड के काम से बदलेगा कई ट्रेनों का रूट; मार्ग और ठहराव में अस्थायी बदलाव

अक्टूबर में यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक करने या स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांचनी होगी।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 09:15:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 09:15:45 PM (IST)
जबलपुर के यात्री ध्‍यान दें, बीना स्टेशन यार्ड के काम से बदलेगा कई ट्रेनों का रूट; मार्ग और ठहराव में अस्थायी बदलाव
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव भी दिया गया है।

HighLights

  1. तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए यार्ड रीमाडलिंग का काम चल रहा है
  2. भोपाल से सिंगरौली, धनबाद, हावड़ा एवं चौपन एक्सप्रेस जबलपुर-कटनी होकर चलेगी
  3. जबलपुर-निजामुद्दीन और जबलपुर-वेरावल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बीना और आगासौद स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए यार्ड रीमाडलिंग का काम चल रहा है। इसके चलते अक्टूबर में बीना होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग और ठहराव में अस्थायी बदलाव किया गया है।

सोमनाथ एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित रहेगी

गाड़ी संख्या 22181 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ अक्टूबर को जबलपुर से कटनी जंक्शन-ओहन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसी तरह सोमनाथ एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित रहेगी।

ट्रेनों का निशातपुरा में ठहराव नहीं होगा

गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर-वेरावल एक्सप्रेस नौ व 12 अक्टूबर एवं गाड़ी संख्या 11465 वेरावल-जबलपुर एक्सप्रेस 10 और 12 अक्टूबर को इटारसी-भोपाल होकर चलेगी। इन ट्रेनों का निशातपुरा में ठहराव नहीं होगा। इस ट्रेन को यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल में पांच मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।


रीवांचल कटनी साउथ, डाॅ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी से जाएगी

गाड़ी संख्या 12185 रानी कमलापति-रीवा रीवांचल एक्सप्रेस और 12186 रीवा-रानी कमलापति रीवांचल एक्सप्रेस आठ से 14 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। ट्रेन का रूट कटनी जंक्शन, जबलपुर, इटारसी जंक्शन होकर होगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए दो मिनट का अस्थायी ठहराव

यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ट्रेनों को कटनी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। वहीं, गाड़ी संख्या 11703 रीवा-डा. आंबेडकर नगर त्रि-साप्तहिक एक्सप्रेस आठ, 11 एवं 13 अक्टूबर और 11704 डा. आंबेडकर-रीवा नौ, 12 एवं 14 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

बीना स्टेशन को फ्लाइओवर के माध्यम से बायपास करेगी

दोनों गाड़ी का संचालन बीना मालखेड़ी जंक्शन–महादेवखेड़ी जंक्शन–गुना जंक्शन–रूठियाई जंक्शन–मक्सी जंक्शन होकर होगा। यह ट्रेन बीना स्टेशन को फ्लाइओवर के माध्यम से बायपास करेगी। बीना मालखेड़ी जंक्शन पर दो मिनट का अस्थाई ठहराव होगा।

ये ट्रेनें इटारसी-जबलपुर-कटनी के रास्तें चलेगी, कटनी साउथ पर दो मिनट रुकेगी-

  • गाड़ी संख्या 11631 भोपाल–धनबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस नौ, 12 एवं 15 अक्टूबर को।
  • गाड़ी संख्या 11632 धनबाद–भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 10, 11 एवं 14 अक्टूबर को।
  • गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली–भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस नौ एवं 13 अक्टूबर को।
  • गाड़ी संख्या 22165 भोपाल–सिंगरौली त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 10, 13 एवं 14 अक्टूबर को।
  • गाड़ी संख्या 11633 भोपाल–चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को।
  • गाड़ी संख्या 11634 चोपन–भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को।
  • गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा–भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को।
  • गाड़ी संख्या 13026 भोपाल–हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को।

यह भी पढ़ें- जबलपुर सहित संभाग के कई जिलों में हो सकती है गरज-चमक के साथ तेज बारिश, दो दिन झमाझम बरसेंगे बादल