• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

सलाखों के पीछे 'लाइट, कैमरा, एक्शन': भोपाल की 141 साल पुरानी जेल में शूटिंग; सरकार ने कमाए ₹1.35 करोड़

वर्ष 1885 में बनी भोपाल जिला जेल वर्ष 1992 तक सेंट्रल जेल के रूप में संचालित रही। अब इसका एक हिस्सा फिल्म शूटिंग के लिए उपलब्ध है। यहां करीब 25 से 30 फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग हो चुकी है, जिससे सरकार को 1.35 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई है।

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 03:15:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 03:26:27 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सलाखों के पीछे 'लाइट, कैमरा, एक्शन': भोपाल की 141 साल पुरानी जेल में शूटिंग; सरकार ने कमाए ₹1.35 करोड़
यह ऐतिहासिक इमारत वर्ष 1992 तक भोपाल सेंट्रल जेल हुआ करती थी। नईदुनिया।

HighLights

  1. 141 साल पुरानी जेल से 1.35 करोड़ की कमाई
  2. वर्ष 2017 में 'संजू' से शुरू हुआ फिल्मी सफर
  3. करीब 25 से 30 फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग हो चुकी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। कभी जहां सलाखों के पीछे कैदियों की खामोशी और राजनीतिक बंदियों की गूंज सुनाई देती थी, आज वहां निर्देशकों की 'लाइट, कैमरा, एक्शन' की आवाजें गूंजती हैं। राजधानी भोपाल की एक व्यस्त पहाड़ी सड़क पर स्थित 141 साल पुरानी जिला जेल ने खुद को पूरी तरह बदल लिया है।

तीन दशक पहले जिस इमारत में कैदियों की आवाजाही बंद हो गई थी, वही अब मुंबई के बड़े फिल्म निर्माताओं की सबसे पसंदीदा शूटिंग लोकेशन बन चुकी है। खास बात यह है कि सलाखों की इस नई भूमिका ने मध्य प्रदेश सरकार के खजाने में अब तक 1.35 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई भी कराई है।


इतिहास से लेकर सिनेमा तक का सफर

वर्ष 1885 में निर्मित यह ऐतिहासिक इमारत वर्ष 1992 तक भोपाल सेंट्रल जेल हुआ करती थी। शहर के बाहरी इलाके में नई सेंट्रल जेल बनने के बाद कैदियों को वहां शिफ्ट कर दिया गया और इसे 'भोपाल जिला जेल' घोषित किया गया। दो साल बाद यहां जेल विभाग का मुख्यालय आ गया और आगे चलकर जिला प्रशासन ने इसके एक हिस्से को चुनावों के दौरान ईवीएम के स्ट्रांगरूम और मतगणना केंद्र के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

इस जेल की दीवारें भारतीय राजनीति और स्वतंत्रता संग्राम के कई स्वर्णिम अध्यायों की साक्षी रही हैं। कभी यहां देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री रहे प्रो. बरकतउल्लाह भोपाली और आपातकाल के दौरान मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बंदी रह चुके हैं। आज इन्हीं बैरकों में रणबीर कपूर, अजय देवगन, बॉबी देओल, जिमी शेरगिल और हुमा कुरैशी जैसे सितारे कैमरे के सामने अभिनय का जलवा बिखेरते हैं।

90% बड़े प्रोजेक्ट्स के जेल सीन यहीं हो रहे शूट

जेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं, "बड़े बजट की हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज के जेल से जुड़े लगभग 90 प्रतिशत दृश्य अब इसी परिसर में फिल्माए जा रहे हैं, क्योंकि यहां सेट बनाने के बजाय असली जेल जैसी बनावट और माहौल मिलता है।"

परिसर के आधे हिस्से में मुख्यालय और अधिकारियों के आवास हैं, जबकि शेष आधे हिस्से में चार सेक्टरों के भीतर 15 खाली बैरक मौजूद हैं, जिन्हें शूटिंग के लिए उपलब्ध कराया जाता है। यही बैरकें पर्दे पर कभी मुंबई की 'आर्थर रोड जेल', कभी 'अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल' तो कभी 'शिवपुरी जेल' बनकर उभरती हैं।

'संजू' से शुरू हुई रील लाइफ की कहानी

इस जेल के फिल्मी सफर की शुरुआत वर्ष 2017 में राजकुमार हिरानी निर्देशित और रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'संजू' से हुई थी। वर्ष 2021-22 के बाद से यहां शूटिंग की रफ्तार ऐसी बढ़ी कि अब तक 25 से 30 फिल्में और वेब सीरीज यहां शूट हो चुकी हैं।

प्रमुख फिल्में व सीरीज: हुमा कुरैशी की 'महारानी', बॉबी देओल की 'आश्रम', अजय देवगन व तब्बू की 'औरों में कहां दम था', राजकुमार संतोषी की 'गांधी गोडसे : एक युद्ध', जहान कपूर की 'ब्लैक वारंट', रवि किशन की 'साइको सैयां', 'जहानाबाद : ऑफ लव एंड वॉर' और 'राजा मंत्री चोर सिपाही'।

आगामी प्रोजेक्ट्स: दिसंबर महीने में यहां 'महारानी-5', 'सांकी' और 'ब्लैक वारंट-2' के साथ ही शरमन जोशी की एक नई वेब सीरीज की शूटिंग होने जा रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर पहुंचे ओलिंपियन स्टार शूटर गगन नारंग बोले- संस्‍कारधानी में बेहतरीन शूटरों की कमी नहीं, जरूरत है प्लेटफॉर्म की

सिर्फ जेल ही नहीं, भोपाल के दो पुराने घरों की भी बदल गई पहचान

फिल्मों और वेब सीरीज के क्रेज ने सिर्फ पुरानी जेल ही नहीं, बल्कि पुराने भोपाल की दो ऐतिहासिक रिहायशी इमारतों को भी नया नाम और देशभर में पहचान दे दी है।

1. 'आफाक मेंशन' अब मोहल्ले में कहलाता है 'गुल्लक हाउस'

पुराने शहर के इब्राहिमपुरा की एक संकरी गली में स्थित एक सदी से भी ज्यादा पुरानी हवेली का असली नाम 'आफाक मेंशन' है, लेकिन आज हर कोई इसे 'गुल्लक हाउस' या 'गुल्लक वाला घर' के नाम से जानता है। मध्य प्रदेश सरकार के 75 वर्षीय सेवानिवृत्त इंजीनियर एहतेशाम हुसैन के इस मकान को लोकप्रिय वेब सीरीज 'गुल्लक' के पांच में से चार सीजन में 'मिश्रा परिवार' के घर के रूप में दिखाया गया है। यहां 'क्राइम पेट्रोल' समेत कई अन्य प्रोजेक्ट भी शूट हो चुके हैं।

2. 'एमिली विला' को विवेक अग्निहोत्री ने बनाया 'माइकल हाउस'

इब्राहिमपुरा से महज 1.3 किलोमीटर दूर जहांगीराबाद स्थित 62 साल पुराना 'एमिली विला' भी अब फिल्म निर्माताओं का पसंदीदा ठिकाना है। भोपाल के तत्कालीन शाही परिवार द्वारा उपहार में दी गई जमीन पर वर्ष 1958 में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एमिली बार्कले और उनके पति ने इसे बनवाया था।

वर्ष 2020 में फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अनुपम खेर और सतीश कौशिक अभिनीत फिल्म 'द लास्ट शो' की शूटिंग के दौरान इसे 'माइकल हाउस' नाम दिया। तब से लेकर अब तक यहां 35 से अधिक फिल्मों, टीवी सीरियलों, विज्ञापनों और वेब सीरीज की शूटिंग हो चुकी है।

वेब सीरीज 'महारानी' में रानी भारती और भीमा भारती का आलीशान आवास यही विला बना था, वहीं जितेंद्र कुमार की फिल्म 'जादूगर' की शूटिंग भी यहीं हुई।

क्यों खिंचे चले आ रहे हैं फिल्म निर्माता?

प्रोड्यूसर मुताबिक, "मध्य प्रदेश में बेहद किफायती दरों पर ऐतिहासिक, वास्तविक और प्राकृतिक लोकेशन आसानी से उपलब्ध हैं। यही वजह है कि निर्माता मुंबई छोड़कर भोपाल का रुख कर रहे हैं।"

पुरानी जेल और इन हवेलियों के अलावा भोपाल का मिंटो हॉल (अब कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर), गौहर महल, मोती महल, शौकत महल और बेनजीर पैलेस भी रूपहले पर्दे पर भोपाल की खूबसूरती बिखेर रहे हैं।

जिला जेल में कई फिल्मों की शूटिंग की जा चुकी है। यहां शोरगुल भी नहीं है, जिससे शूटिंग में आसानी होती है। परिसर में भी पर्याप्त स्थान है। हम निर्धारित शर्तों के अनुसार उन्हें जगह व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। - वरुण कपूर, जेल महानिदेशक

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।