जबलपुर पहुंचे ओलिंपियन स्टार शूटर गगन नारंग बोले- संस्कारधानी में बेहतरीन शूटरों की कमी नहीं, जरूरत है प्लेटफॉर्म की
युवाओं से कहा कि निशानेबाजी में सिर्फ निशाना लगाना ही नहीं, बल्कि मानसिक एकाग्रता सबसे जरूरी है। रोजाना मेडिटेशन और फिटनेस पर ध्यान दें। जबलपुर के बच्...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 06:33:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 06:33:57 PM (IST)
गौतमी भनोत को लक्ष्य भेदने की महत्वपूर्ण जानकारी देते ओलिंपियन स्टार शूटर गगन नारंग। नईदुनियाHighLights
- मध्य प्रदेश ने निशानेबाजी में जबरदस्त ग्रोथ की है
- कई खिलाड़ी अब इंडिया टीम में जगह बना रहे हैं
- यदि मौका मिलातो कई इंटरनेशनल शूटर निकलेंगे
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। ओलिंपियन स्टार शूटर गगन नारंग बुधवार को जबलपुर में थे। उन्होंने नईदुनिया से चर्चा के दौरान कहा कि जबलपुर में प्रतिभाओ की कोई कमी नहीं है। यहां के युवा निशानेबाजों में जुनून और फोकस दोनों हैं, बस जरूरत है उन्हें सही प्लेटफॉर्म और वर्ल्ड क्लास सुविधा देने की। यदि यह मिल गया तो यहां से कई इंटरनेशनल शूटर निकलेंगे।
जबलपुर में भी इसी माडल को विकसित करने की जरूरत है
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश ने पिछले कुछ सालों में निशानेबाजी में जबरदस्त ग्रोथ की है। भोपाल में बना एमपी स्टेट शूटिंग अकादमी देश की सबसे बेहतरीन अकादमी में से एक है। वहां से कई खिलाड़ी अब इंडिया टीम में जगह बना रहे हैं। जबलपुर में भी इसी माडल को विकसित करने की जरूरत है।
![naidunia_image]()
कौन सी फिल्म की, लेकिन आज शूटिंग करने जा रहे हैं
उन्होंने कहा कि निशानेबाजी कितना लोकप्रिय खेल है, यह इससे समझा जा सकता है कि जब हम अभ्यास के लिए जाया करते थे तो पूछा जाता था कि कहां जा रहे हो तो शूटिंग कहने पर पूछते थे लोग की कौन सी फिल्म की, लेकिन आज शूटिंग करने जा रहे हैं कहने पर समझ लिया जाता है कि वह निशानेबाजी का अभ्यास करने रेंज पर जा रहा है।
खेलो इंडिया और टाॅप्स योजना से खिलाड़ियों को आर्थिक मदद
उन्होंने कहा कि सरकार खेलों को लेकर गंभीर है। खेलो इंडिया और टाॅप्स योजना से खिलाड़ियों को आर्थिक मदद मिल रही है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि निशानेबाजी में सिर्फ निशाना लगाना ही नहीं, बल्कि मानसिक एकाग्रता सबसे जरूरी है। रोजाना मेडिटेशन और फिटनेस पर ध्यान दें। जबलपुर के बच्चों में वह दम है जो उन्हें ओलिंपिक तक ले जा सकता है, जरूरत है तो बस एक सही दिशा और मंच की।
![naidunia_image]()
जबलपुर में 100 से ज्यादा एक्टिव शूटर
- आंकड़ों की बात करें तो जबलपुर में वर्तमान में 100 से अधिक एक्टिव रजिस्टर्ड शूटर हैं।
- पिछले साल नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जबलपुर के 4 शूटरों ने मेडल जीते थे।
- 15 साल की उम्र में ही कई बच्चे 10 मीटर एयर राइफल में 380 से अधिक स्कोर कर रहे हैं।
- अपनी संस्था गन फार ग्लोरी के माध्यम से जबलपुर में ट्रेनिंग कैंप लगाने पर पूरा फोकस कर रहे हैं।
![naidunia_image]()
देश की नंबर एक गौतमी को दिए टिप्स दिए
- 6 मई 1983, चेन्नई, तमिलनाडु में जन्में गगन नारंग ने भारत के लिए लंदन 2012 ओलिंपिक की पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
- शायद यही अनुभव उन्होंने गन फार ग्लोरी शूटिंग अकादमी में अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान देश की पूर्व नंबर-1 जूनियर निशानेबाज गौतमी भनोत के साथ साझा करने का प्रयास किया।
- गौतमी अकादमी में कोच निशांत नथवानी के साथ अभ्यास कर रही थीं। पूर्व ओलिंपियन गौतमी को लक्ष्य भेदने की सटीक तकनीक साथ साझा की। इस दौरान प्रशांत जैन भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- MP Weather Water Crisis: 27 में संकट के बादल छोड़ विदा 26 के बदरा, जबलपुर में 35 फीसदी हुई कम बारिश, जलसंकट की बनी संभावना