• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

पत्नी सुनीता आहूजा को छोड़ा…रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ गणपति दर्शन करने पहुंचे गोविंदा, अब तलाक की अफवाहें और तेज

अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को वे अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड और आने वाली फिल्म 'रूपा' की सह-कलाकार कोमल...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 01:17:09 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 01:17:09 PM (IST)
पत्नी सुनीता आहूजा को छोड़ा…रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ गणपति दर्शन करने पहुंचे गोविंदा, अब तलाक की अफवाहें और तेज
लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे गोविंदा और कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार। (सोशल मीडिया)

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर गोविंदा मंगलवार को कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचे। लेकिन इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता आहूजा नहीं थीं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि गोविंदा के लालबागचा राजा पहुंचने से कुछ घंटे पहले उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी इसी पंडाल में पहुंची थीं। उन्होंने भी बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी। अब इसके बाद गोविंदा के अफेयर और तलाक की खबरें एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कोमल के साथ बेहद क्लोज नजर आएं गोविंदा!

कोमल के साथ दर्शन के दौरान गोविंदा ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था। वहीं, कोमल ने रेज साड़ी के साथ खुद को स्टाइल किया। दोनों ने पंडाल में बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद गोविंदा और कोमल ने वहां मौजूद पैपराजी से भी मुलाकात और बातचीत की।


वहीं दूसरी तरफ, इससे कुछ घंटे पहले उनकी सुनीता भी यहां पहुंची थीं। ऐसे में एक ही दिन दोनों के अलग-अलग समय पर लालबागचा राजा के दरबार पहुंचने से तलाक की खबरों ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।

पहले भी एक साथ स्पॉट हो चुके कोमल-गोविंदा

कुछ समय पहले एक्टर को अपनी कोमलके साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। तब से दोनों के रिलेशनशिप को कंफर्म माना जा रहा है। इसके बारे में कई बार सुनीता भी बात कर चुकी है।

सुनीता ने कहा था- ये कहावत सुना है कभी, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि', उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए ये सब करता है वो, क्या बोलू अभी।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

गोविंदा से साथ फिल्म में दिखेंगी कोमल

कोमल, गोविंदा के साथ 'रूपा' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसे बड़े पर्दे पर गोविंदा की वापसी के तौर पर भी देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें, तो कोमल का नाम गोविंदा के एक और आने वाले प्रोजेक्ट 'दुनियादारी' से भी जोड़ा जा रहा है। इसका मतलब है कि ऑडियंस कोमल को गोविंदा के साथ आने वाली कई फिल्मों में देख सकते हैं।

पूरे मामले को समझने केलिए यह खबर पढ़ें…

यह भी पढ़ें- कौन है गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी: एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट होने पर उठे सवाल, पत्नी सुनीता बोलीं- विनाश काले…