• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

ऐसे भले आदमी को चालाक औरतों से बचाओ भगवान…गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड का सुनीता आहूजा पर तंज

गोविंदा, सुनीता आहूजा और कोमल रानी के बीच जंग तेज हो गई है। हाल ही में गोविंदा और कोमल को एक साथ बप्पा के दर्शन करते देखा गया था, जिसके बाद सुनीता आहू...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 04:44:44 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 04:44:44 PM (IST)
ऐसे भले आदमी को चालाक औरतों से बचाओ भगवान…गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड का सुनीता आहूजा पर तंज
गोविंदा, पत्नी सुनीता आहूजा और कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के बीच बढ़ा विवाद। (फाइल फोटो)

मनोरंजन डेस्क। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। गोविंदा का नाम एक मराठी एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ भी जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा सपनिता भी कई बार इस बारे में बात कर चुकी हैं। अब इस पूरे मामले में गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी का बयान भी सामने आया है। कोमल ने कहा कि जो पत्नी कई साल से अपने पति को ही मारना चाहती है, उसकी बद्दुआ किसी को नहीं लगती।

कोमल के इस बयान ने गोविंदा के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरों को और भी ज्यादा हवा दे दी है।

कोमल बोलीं- इस औरत की बद्दुआ नहीं लग सकती

ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर करते हुए कोमल ने लिखा- जो औरत अपने ही पति की जान लेने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआ किसी को नहीं लगती। जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और नहीं तोड़ सकता। देश के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि किसी के कहने पर कि ‘कौआ तुम्हारा कान ले गया’, वे कौए के पीछे भागने लगें। मुझे समझ नहीं आता कि कोई औरत किस तरह के दर्द से गुजर रही है, जहां उसे उस दर्द को ठीक करने के बजाय उसे सबके सामने दिखाने में मजा आता है।


naidunia_image

कोमल ने कहा- भगवान भले आदमी को चालाक औरतों से बचाए

कोमल ने आगे कहा- क्या यह सच में कोई परेशानी है या कोई सोची-समझी साजिश? किसी आदमी को लगातार मानसिक रूप से परेशान करना, उसे काम करने से रोकना, उसे घर पर बैठने और बर्बाद होने के लिए मजबूर करना, उसे पूरी तरह अलग-थलग कर देना और मौत के कगार पर पहुंचा देना। मुझे नहीं लगता कि कोई अच्छी और सच्ची पत्नी अपने पति के साथ इतना बुरा बर्ताव कर सकती है। क्या ऐसी औरतें मानसिक रूप से बीमार होती हैं, या वे बस जरूरत से ज्यादा चालाक होती हैं। अच्छी तरह जानती हैं कि जो काम वे बंद दरवाजों के पीछे नहीं कर पाईं, उसे वे सबके सामने आकर और लोगों की सहानुभूति हासिल करके कर सकती हैं? अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल करना बंद करो। भगवान हर भले आदमी को ऐसी चालाक औरतों से बचाए।

कई बार साथ दिखे गोविंदा- कोमल

दरअसल, कई बार सुनिता ने गोविंदा और कोमल को लेकर विवादित बयान दिए है। पिछले कुछ दिनों में एक्टर को कई बार कोमल के साथ स्पॉट किया गया था। 23 सितंबर को दोनों गणपति दर्शन करने पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता आहूजा नहीं थीं। दोनों ने पंडाल में बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद गोविंदा और कोमल ने वहां मौजूद पैपराजी से भी मुलाकात और बातचीत की।

इस बारे में बात करते हुए जब मीडिया ने सुनीता से पूछा तो उन्होंने जवाब दिया- इंसानों से अच्छे तो जानकर होते हैं। इंसानों से जितना भी प्यार करो…वह धोखा दे ही देते हैं। लेकिन, जानवरों से प्यार करो को वह आपके साथ हमेशा रहते हैं। इंसान धोखेबाज होते हैं।

यह भी पढ़ें- ‘जानवरों से प्यार करें, इंसानों से नहीं,’ गोविंदा पर सुनीता आहूजा का तंज, रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट होने पर सामने आया बयान