• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

‘जानवरों से प्यार करें, इंसानों से नहीं,’ गोविंदा पर सुनीता आहूजा का तंज, रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट होने पर सामने आया बयान

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्तों में तल्खी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। गोविंदा को अपनी कथित गर्लफ्रेंड व आने वाली फिल्म 'रूपा' की को-...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti Tiwary
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 12:15:44 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 12:18:02 PM (IST)
‘जानवरों से प्यार करें, इंसानों से नहीं,’ गोविंदा पर सुनीता आहूजा का तंज, रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट होने पर सामने आया बयान
पति गोविंदा के कोमल स्वर्णकार के साथ स्पॉट होने पर सुनीता आहूजा का छलका दर्द। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. गोविंदा के रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के साथ दिखने पर नाराज है पत्नी सुनीता आहूजा
  2. सुनीता ने कहा- इंसानों से प्यार मत करो, जानवरों से करो क्योंकि इंसान धोखेबाज होते हैं

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा कि हमें इंसानों से नहीं जानवरों से प्यार करना चाहिए। उनका यह बयान तब सामने आया जब गोविंदा को उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते स्पॉट किया गया था। वहीं, सुनीता इसके कुछ घंटों पहले ही वहां अकेली पहुंची थीं।

इस बारे में बात करते हुए जब मीडिया ने सुनीता से पूछा तो उन्होंने जवाब दिया- इंसानों से अच्छे तो जानकर होते हैं। इंसानों से जितना भी प्यार करो…वह धोखा दे ही देते हैं। लेकिन, जानवरों से प्यार करो को वह आपके साथ हमेशा रहते हैं। इंसान धोखेबाज होते हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सुनीता के इस बयान के बाद गोविंदा और कोमल के रिलेशनशिप को कंफर्म ही माना जा रहा है।

सुनीता के बिना गणपति दर्शन करने गए थे गोविंदा

दरअसल, बुधवार (23 सितंबर) को गोविंदा अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ गणपति दर्शन करने पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता आहूजा नहीं थीं। कोमल के साथ दर्शन के दौरान गोविंदा ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था। वहीं, कोमल ने रेज साड़ी के साथ खुद को स्टाइल किया। दोनों ने पंडाल में बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद गोविंदा और कोमल ने वहां मौजूद पैपराजी से भी मुलाकात और बातचीत की।

ध्यान देने वाली बात यह है कि गोविंदा के लालबागचा राजा पहुंचने से कुछ घंटे पहले उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी इसी पंडाल में पहुंची थीं। उन्होंने भी बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी। अब इसके बाद गोविंदा के अफेयर और तलाक की खबरें एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

पहले भी एक साथ स्पॉट हो चुके कोमल-गोविंदा

कुछ समय पहले एक्टर को अपनी कोमलके साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। तब से दोनों के रिलेशनशिप को कंफर्म माना जा रहा है। इसके बारे में कई बार सुनीता भी बात कर चुकी है।

सुनीता ने कहा था- ये कहावत सुना है कभी, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि', उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए ये सब करता है वो, क्या बोलू अभी।

गोविंदा से साथ फिल्म में दिखेंगी कोमल

कोमल, गोविंदा के साथ 'रूपा' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसे बड़े पर्दे पर गोविंदा की वापसी के तौर पर भी देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें, तो कोमल का नाम गोविंदा के एक और आने वाले प्रोजेक्ट 'दुनियादारी' से भी जोड़ा जा रहा है। इसका मतलब है कि ऑडियंस कोमल को गोविंदा के साथ आने वाली कई फिल्मों में देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कौन है गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी: एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट होने पर उठे सवाल, पत्नी सुनीता बोलीं- विनाश काले…