• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

‘हमें फिल्म में VFX- AI नहीं चाहिए’: हनुमान अंश 2 को लेकर प्रोड्यूसर का खुलासा, कहा- ज्यादा बजट से फिल्म अच्छी नहीं बनती

फिल्म 'हनुमान अंश 2' की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने खुलासा किया है कि सीक्वल का बजट पहले पार्ट जितना ही (लगभग 1.5 करोड़) रहेगा। उन्होंने कहा कि ज्याद...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 05:53:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 05:53:39 PM (IST)
‘हमें फिल्म में VFX- AI नहीं चाहिए’: हनुमान अंश 2 को लेकर प्रोड्यूसर का खुलासा, कहा- ज्यादा बजट से फिल्म अच्छी नहीं बनती

मनोरंजन डेस्क। फिल्म हनुमान अंश के सीक्वल का बजट पहले पार्ट जितना ही होगा। इस बात का खुलासा फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने किया है। प्रोड्यूसर ने कहा कि हमारी कोशिश है कि फिल्म को उसी पैमाने पर बनाया जाए। जब तक जब तक कि कहानी की मांग इससे बड़े कैनवस की न हो। जरूरी नहीं है कि ज्यादा पैसे लगाने से फिल्म ज्यादा अच्छी बनती है।

प्रोड्यूसर ने कहा- ज्यादा बजट होना जरूरी नहीं

दैनिक भास्कर से हालिया बातचीत में नागर ने कहा- मेरी सोच एकदम साफ है। मेरा मानना ​​है कि दूसरी फिल्म का बजट भी पहली फिल्म जैसा ही होना चाहिए। सिर्फ 10 या 20 करोड़ ज्यादा लगाने से फिल्म बेहतर नहीं बन जाएगी। इससे VFX या AI का फालतू इस्तेमाल हो सकता है, जिसकी कहानी को शायद जरूरत न हो, और इससे फिल्म की रियलिटी पर असर पड़ सकता है।


नागर ने कहा- असलियत दिखाना हमारी प्राथमिकता

हम जिस दौर को दिखा रहे हैं, उसमें सिर्फ किरदार ही अहम नहीं हैं। उस समय का माहौल, विजुअल टेक्सचर और दुनिया भी उतनी ही जरूरी है। इसलिए असलियत दिखाना हमारी प्राथमिकता है। दर्शकों ने हमें बहुत प्यार और सपोर्ट दिया है, इसलिए हम पैसे बेकार में खर्च नहीं कर सकते। हां, अगर अगली कहानी के लिए सच में ज्यादा बजट की जरूरत हुई, तो हम उसे बढ़ा देंगे।

फिल्म का बजट 2 करोड़ भी नहीं

फिल्म के बजट को लेकर हो रही अटकलों पर बात करते हुए अनुप्रिया ने साफ किया कि 'हनुमान अंश' बहुत कम बजट में बनी थी, जो कुछ रिपोर्ट में बताए गए अनुमान से भी कम थी। उन्होंने कहा- फिल्म 1.5 करोड़ से थोड़ी ज्यादा बजट में बनी थी। लेकिन यह 2 करोड़ नहीं थी। बजट 2 करोड़ से कम ही रहा। इसके तीन प्रोड्यूसर हैं। हममें से हर एक ने इन्वेस्टमेंट का एक-तिहाई हिस्सा लगाया है।

आगे जब सीक्वल की रिलीज के बारे में पूछा गया, तो अनुप्रिया ने कहा- कोई पक्की समय-सीमा बताना अभी जल्दबाजी होगी। हमारे डायरेक्टर ने एक और फिल्म साइन की है। इसलिए जाहिर है कि इसमें कुछ समय लगेगा। हमारी टीम ने भी अभी तक इस प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा नहीं की है। जब तक ऐसा नहीं हो जाता, तब तक किसी तारीख का ऐलान करना सही नहीं होगा।

बॉक्स ऑफिस पर छा गई हनुमान अंश

हनुमान अंश 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई। पहले दिन यह फिल्म 10 लाख का ही कलेक्शन कर पाई थी। शुरुआत इतनी धीमी थी कि पहले 2 हफ्तों में फिल्म ने सिर्फ 80 से 90 लाख का ही कलेक्शन किया। इसे 1.5 करोड़ के बजट में बनाया गया था। लेकिन धीरे-धीरे अच्छे रिएक्शन और वर्ड ऑफ माउथ के बाद फिल्म की कमाई में तेजी आई।

को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है। इसकी प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर हैं। फिल्म में कई एक्टर्स जैसे शोभिनौ सत्या, चंदन आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे, राजीव मिश्रा और भगवान दास पटेल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के लिए किस एक्टर की कितनी फीस? अजय देवगन ने चार्ज किया सबसे ज्यादा…कई गुना कम तब्बू की फीस