• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

‘सड़क से उठाकर स्टार बना दिया, यह हनुमान जी की कृपा है’...हनुमान अंश के इस एक्टर ने शेयर की अपनी स्ट्रगल स्टोरी

विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता दर्ज कर रही है। फिल्म के एक्टर्स अमित दुबे (TTI का रोल) और स्निग्...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti Tiwary
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 06:54:03 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 06:54:03 PM (IST)
‘सड़क से उठाकर स्टार बना दिया, यह हनुमान जी की कृपा है’...हनुमान अंश के इस एक्टर ने शेयर की अपनी स्ट्रगल स्टोरी
फिल्म 'हनुमान अंश' 400 करोड़ कमाने के बेहद करीब है। (फािल फोटो)

मनोरंजन डेस्क, भोपाल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के एक्टर अमित दुबे और स्निग्धा द्विवेदी ने कहा कि उनके लिए यह फिल्म सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि अपने एक्टिंग करियर को एक नई पहचान देने वाला एक्सपीरियंस भी रही। अमित ने फिल्म में ट्रेन टिकट परीक्षक (TTI) का किरदार निभाया है, जबकि स्निग्धा ने बाबा की मां की भूमिका निभाई है। दोनों कलाकारों ने बातचीत में अपने किरदार, संघर्ष और फिल्म से जुड़े अनुभव शेयर किए।

‘हनुमान भक्त हूं, इसलिए TTI का किरदार चुना’

अमित दुबे ने बताया फिल्म के लिए कास्टिंग टीम ने उन्हें फोन किया था। दो-तीन किरदार ऑफर किए गए थे। उन्होंने TTI की भूमिका इसलिए चुनी, क्योंकि फिल्म की कहानी में ट्रेन नीम करौली स्टेशन पर रुकती है और इस नाम का संबंध नीम करौली बाबा से जुड़ता है।


अमित खुद को हनुमान भक्त बताते हैं। उनका कहना है कि वे बचपन से हनुमान चालीसा पढ़ते आ रहे है। फिल्म मिलने से पहले से ही नीम करौली बाबा के बारे में जानते थे। लखनऊ में उनके घर के पास हनुमान सेतु है, जहां गोमती नदी के किनारे बाबा से जुड़ा मंदिर भी है। वे बचपन में वहां जाया करते थे।

‘99 परसेंट कर्म, एक परसेंट किस्मत’

फिल्म को लेकर अमित ने कहा- रिलीज से पहले मैं लोगों से मिलकर फिल्म के बारे में बताता था। हनुमान सेतु जाकर भी लोगों से फिल्म देखने की अपील करता था। शुरुआत में जब दर्शकों की प्रतिक्रिया कम मिली तो मुझे लगा कि शायद फिल्म में कहीं कुछ कमी रह गई है। बाद में सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा बढ़ी और भक्तों के बीच इसे सराहना मिलने लगी।

अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए अमित कहते हैं- मैं जीवन में 99 प्रतिशत कर्म और एक प्रतिशत किस्मत को मानता हूं। मैंने डॉयरेक्टर विशाल की करीब 20 साल की मेहनत देखी है। उन्होंने इस टॉपिक पर काफी रिसर्च की।

अमित कहा कि मेहनत और अच्छे कर्म का फल भले देर से मिले, लेकिन मिलता जरूर है। हनुमान जी ने कर्म देखे और उन्हें ‘सड़क से उठाकर स्टार’ बना दिया।

‘जो एक्टर चुनौती न ले, वो एक्टर ही क्या’

फिल्म में बाबा की मां का किरदार निभाने वालीं स्निग्धा द्विवेदी के लिए यह भूमिका इसलिए खास थी। उन्होंने अपनी उम्र से करीब चार गुना बड़ी महिला का किरदार निभाया।

स्निग्धा बताती हैं कि उन्हें पहले फिल्म से जुड़े संगीतकार ऋषि जी का फोन आया, जिन्होंने ‘जय हनुमान’ गाना कंपोज किया है। इसके बाद निर्देशक का फोन आया। उसी समय उन्हें लगा कि यह भूमिका उन्हें करनी है।

वे कहती हैं कि तकनीकी रूप से वे जेन-जी का हिस्सा हैं, लेकिन फिल्म में उन्हें एक उम्रदराज महिला का किरदार निभाना था। थिएटर बैकग्राउंड होने के कारण चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाना उन्हें पसंद है। उनका कहना है, ‘जो एक्टर चुनौती न ले, वो एक्टर ही क्या।’

चित्रकूट में शूटिंग का अनुभव भी रहा खास

फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने अनुभव को याद करते हुए स्निग्धा कहती हैं कि उनका पूरा ध्यान किरदार को समझने और उसमें डूबकर अभिनय करने पर था। उन्होंने श्रीकृष्ण के कर्म के संदेश का जिक्र करते हुए कहा कि उनका प्रयास सिर्फ अपना काम ईमानदारी से करने और लगातार सीखने का था।

फिल्म की शूटिंग चित्रकूट में हुई। स्निग्धा के मुताबिक जिस गांव में टीम रुकी थी, वहां करीब 95 प्रतिशत घर मिट्टी के बने हुए थे। फिल्म में भी उस ग्रामीण माहौल को देखा जा सकता है।

बॉक्स ऑफिस पर भी चर्चा में है ‘हनुमान अंश’

हनुमान अंश 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई। पहले दिन यह फिल्म 10 लाख का ही कलेक्शन कर पाई थी। शुरुआत इतनी धीमी थी कि पहले 2 हफ्तों में फिल्म ने सिर्फ 80 से 90 लाख का ही कलेक्शन किया। इसे 2 करोड़ के बजट में बनाया गया था। लेकिन धीरे-धीरे अच्छे रिएक्शन और वर्ड ऑफ माउथ के बाद फिल्म की कमाई में तेजी आई। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म भारत में 283.43 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर चुकी है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 334.65 करोड़ पहुंच चुका है।

फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है। इसकी प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर हैं। फिल्म में कई एक्टर्स जैसे शोभिनौ सत्या, चंदन आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे, राजीव मिश्रा और भगवान दास पटेल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- अब चित्रकूट के जंगलों में गूंज रहा 'लाइट-कैमरा-एक्शन'! MP की यह जगह बन रही फिल्म मेकर्स की पहली पसंद