
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म हनुमान अंश ने सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। मंगलवार (1 सितंबर) को फिल्म ने 8.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। जबकि टॉक्सिक सिर्फ नेट 8.20 ही कमा पाई। खास बात यह है कि हनुमान अंश को सिर्फ 1500 स्क्रीन पर चल रही थी। वहीं टॉक्सिक पांच भाषा में रिलीज हुई है।
इसके अलावा, अनुमान अंश ने रिलीज के 26 दिन के अंदर ही करीब अपने बजट से 25 गुणा ज्यादा कमा लिए हैं। हनुमान अंश को 2 करोड़ के बजट में बनाया गया था। वहीं इसने अब भारत में 54 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसका ग्रॉस कलेक्शन 63.82 करोड़ है।
टॉक्सिक की बात करें, तो इसे 500 करोड़ के बजट में बनाया गया। लेकिन यह अब तक कोई खास कलेक्शन नहीं कर पाई है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 101 करोड़ कमाए थए। उसके बाद इसकी कमाई में लगातचार गिरावट देखने को मिली।
डे 1- 101 करोड़
डे 2- 37.65 करोड़
डे 3- 27.2 करोड़
डे 4- 25.1 करोड़
डे 5- 23 करोड़
डे 6- 7.6 करोड़
डे 7- 7.8 करोड़
'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले दिन इसने 10 लाख कमाए। लेकिन थिएटर में तीन हफ्ते पूरे होने के बाद फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। चौथे वीकेंड में 'हनुमान अंश' ने भारत में 28 करोड़ (नेट) की कमाई की। सोमवार को इसकी कमाई में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई, लेकिन मंगलवार को इसके परफॉर्मेंस ने सबको चौंका दिया।
'हनुमान अंश' को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट की है। राइटर भी विशाल ही है। इसे स्वंभू मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, रागिनी एस., नम्रता जी. एस. और अनुप्रिया ए. नागर ने प्रोड्यूस किया है। इनमें चंदन आनंद और शोभिनव सत्या लीड रोल में हैं। यह फिल्म 2 करोड़ के बहुत कम बजट में बनी थी और 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई।
यह फिल्म लक्ष्मण दास के जीवन और उनके आध्यात्मिक बनने और नीम करौली बाबा के रूप में बदलने की कहानी दिखाती है। इसमें इस आध्यात्मिक गुरु की 13 साल की उम्र से लेकर उस समय तक की यात्रा को दिखाया गया है, जब उन्हें लोगों का प्यार और सम्मान मिला।
टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को KVN प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका बजट 500 करोड़ है। यश के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर दिखाई देंगे। टॉक्सिक को कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में शूट किया गया है। वहीं, इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, और मलयालम में डब करके रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि हॉलीवुड के एक्शन कोरियोग्राफर जेजे पेरी भी इस फिल्म से जुड़े हैं। उन्होंने प्लैनेट ऑफ द एप्स, आयरन मैन और जॉन विक चैप्टर 2 जैसी फिल्मों में काम किया है।