
मनोरंजन डेस्क। नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म Hanuman Ansh Netflix पर 29 फरवरी से स्ट्रीम होगी। इस बात की उनाउंसमेंट खुद नेटफ्लिक्स ने ही की है। दरअसल, पहले खबरें थी कि हनुमान अंश Sony LIV पर 27 नवंबर से स्ट्रीम होने वाली है।
इस बारे में पोस्ट करते हुए Netflix ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- आस्था ने उसका जीवन बदल दिया। उसकी भक्ति ने हजारों लोगों का जीवन बदल दिया। भगवान हनुमान के एक सच्चे भक्त की दिव्य कहानी देखें, अब नेटफ्लिक्स पर। 'हनुमान अंश' देखें, जो 29 नवंबर को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और गुजराती भाषाओं में नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज हो रही है।
दूसरी तरफ, फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने ऐसी बात कही है, जीससे लोग यह कयास लगा रहे हैं कि कई बड़े स्टूडियो ने इस फिल्म को नजरअंदाज कर दिया था। विशाल ने कहा- मैंने देखा है कि जब कोई बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो कई बयान आते हैं। लेकिन हमारी फिल्म एक छोटी फिल्म है, जिसे पहली बार डायरेक्शन कर रहे किसी व्यक्ति ने बनाया है। इसलिए मुझे किसी भी बड़े प्रोडक्शन हाउस की ओर से कोई बयान देखने को नहीं मिला। एक भी नहीं। यह बहुत हैरानी की बात है।
SCREEN को दिए इंटरव्यू में विशाल ने कहा- लेकिन जब लोग मुझसे मिलते हैं, तो वे इस फिल्म के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। कुछ बड़े दिल वाले लोग ही ऐसे हैं जिन्होंने खुलकर इसकी तारीफ की है, जिनमें वरुण धवन, वीरेंद्र सहवाग और कई अन्य लोग शामिल हैं। किसी भी बड़े स्टूडियो या स्थापित प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म की सफलता के बारे में कोई पत्र या बयान नहीं दिया।
इसके अलावा, डायरेक्टर ने बताया कि 'हनुमान अंश' की सफलता ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है कि फिल्में केवल तभी सफल होती हैं जब उनका बजट बहुत बड़ा हो और उनमें बड़े स्टर्स शामिल हों।
कहा- यह मिथ टूट गया है कि किसी फिल्म को सफल बनाने के लिए बड़े सितारे, भारी बजट या किसी बड़े स्टूडियो का होना जरूरी है। सिनेमा असल में लोगों का माध्यम है। दर्शक ही फिल्म देखकर तय करते हैं कि वह अच्छी है या नहीं। जबकि पहले आलोचक और सोशल मीडिया तय करते थे कि फिल्म कैसी है और लोगों को यही बात माननी पड़ती थी।
हनुमान अंश 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई। पहले दिन यह फिल्म 10 लाख का ही कलेक्शन कर पाई थी। शुरुआत इतनी धीमी थी कि पहले 2 हफ्तों में फिल्म ने सिर्फ 80 से 90 लाख का ही कलेक्शन किया। इसे 1.5 करोड़ के बजट में बनाया गया था। लेकिन धीरे-धीरे अच्छे रिएक्शन और वर्ड ऑफ माउथ के बाद फिल्म की कमाई में तेजी आई। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 452.86 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है। इसकी प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर हैं। फिल्म में कई एक्टर्स जैसे शोभिनौ सत्या, चंदन आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे, राजीव मिश्रा और भगवान दास पटेल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- रामायणम् ने 14 दिन में ग्लोबली 1500 करोड़ कमाए, धुरंधर 2 को लगे थे 15 दिन; टिकट बिक्री में भी बनाया नया रिकॉर्ड