
मनोरंजन डेस्क। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् ने रिलीज के 14 दिन के अंदर ही वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी तरह फिल्म इस आंकड़े को इतनी जल्दी पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है। आदित्य धर की धुरंधर 2 ने यह रिकॉर्ड 15 दिन में बनाया था।
सैकनिल्क के मुताबिक, रामायणम् एक ही दिन में भारत में 100 करोड़ कमाने वाली दूसरी इंडियन फिल्म बन गई है। इसने रिलीज के पांचवें दिन 100 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। ऐसा करने वाली पहली फिल्म अब भी धुरंधर 2 ही है।
इसके साथ रामायणम् के नाम की और रिकॉर्ड्स भी दाखिल हुए है। आइए जानते हैं वह क्या-क्या है-
'रामायणम्' की रिलीज के पहले हफ्ते की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह रही कि इसने लगातार तीन दिनों तक वीकडे) की कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए। फिल्म ने सोमवार को 95 करोड़, मंगलवार को 78.21 करोड़ और बुधवार को 61.10 करोड़ की कमाई की। सामने आए आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले किसी भी हिंदी फिल्म ने लगातार तीन वीकडेज़ में कमाई के ऐसे ऑल-टाइम रिकॉर्ड नहीं बनाए थे।
'रामायणम्' ने अपने पहले सात दिनों में, केवल हिंदी वर्जन से भारत में कुल 409.56 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
सभी भाषाओं के वर्जन को मिलाकर, आठवें दिन की सुबह तक फिल्म की दुनिया भर में ग्रॉस कमाई लगभग 935 करोड़ तक पहुंच गई थी। इसके बाद, उसी दिन फिल्म ने 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। 'पुष्पा 2: द रूल' और 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के बाद, यह मुकाम हासिल करने वाली यह तीसरी सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई।
यह भी पढ़ें- कैसा था रावण का पुष्पक विमान? Ramayana में विमान की वाल्मीकि रामायण से कितनी मिलती है तस्वीर?