• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

‘मेरे लिए प्रार्थना करें…’, हनुमान अंश के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का ट्रीटमेंट शुरू, CM ने किया सपोर्ट

विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के चर्चित भक्ति गीत ‘मोरे संकट के कटैया’ से रातोंरात सुर्खियों में आए दृष्टिहीन लोकगायक सुनील लोधी की आंखों का उपचार औपचारिक रूप से शुरू हो गया है।

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 08:43:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 08:43:49 PM (IST)
‘मेरे लिए प्रार्थना करें…’, हनुमान अंश के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का ट्रीटमेंट शुरू, CM ने किया सपोर्ट

मनोरंजन डेस्क। फिल्म हनुमान अंश के सिंगर सुनील लोधी के आंखों का ट्रीटमेंट हो चुका है। इस बात का खुलासा खुद सिंगर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए किया है। सुनील ने कहा कि उनकी इलाज शुरू हो चुका है। अब उन्हें लोगों के दुआ की जरूरत है।

दरअसल, फिल्म के गाने ‘मोरे संकट के कटैया’ के बाद सुनील काफी वायरल हो गए थे। इसके बाद फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर उनके इलाज के लिए आगे आई हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनके ट्रीटमेंट की जिम्मेदारी ले चुके थे।


सुनील लोधी ने पोस्ट किए ट्रीटमेंट के वीडियोज

सिंगर ने पहले ट्रीटमेंट की कुछ फोटोज और वीडियो शेयर की। इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा- हे भगवान! आपने अब तक मेरा साथ दिया है, हर मुश्किल में मेरा हौसला बढ़ाया है। आज मेरी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आप सभी की प्रार्थनाओं और आशीर्वाद से एक नई उम्मीद जगी है। मैं बस ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं कि मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए, और मैं अपनी आँखों से इस खूबसूरत दुनिया को देख सकूं।

मेरे माता-पिता का इतने सालों का इंतजार पूरा हो। मेरे अपनों की प्रार्थनाएं स्वीकार हों। आप सभी से विनती है कि मेरे लिए सच्चे दिल से प्रार्थना करें। आपका प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हे प्रभु! अब बस एक और कृपा कर दीजिए... मेरी आंखों की रोशनी वापस लौटा दीजिए।

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Sahu (@bundeliduniya)

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हो रहा इलाज

इसके अलावा, सुनील लोधी के आंखों के इलाज के बारे में जानकारी इंस्टाग्राम पेज 'बुंदेली दुनिया' द्वारा शेयर की गई। यह कदम तब उठाया गया जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गायक की मदद के लिए पहल की।

सुनील लोधी सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनका सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया और साथ ही उनकी आंखों की भी जांच की।

हनुमान अंश के बारे में…

हनुमान अंश 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई। पहले दिन यह फिल्म 10 लाख का ही कलेक्शन कर पाई थी। शुरुआत इतनी धीमी थी कि पहले 2 हफ्तों में फिल्म ने सिर्फ 80 से 90 लाख का ही कलेक्शन किया। इसे 1.5 करोड़ के बजट में बनाया गया था। लेकिन धीरे-धीरे अच्छे रिएक्शन और वर्ड ऑफ माउथ के बाद फिल्म की कमाई में तेजी आई।

फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है। इसकी प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर हैं। फिल्म में कई एक्टर्स जैसे शोभिनौ सत्या, चंदन आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे, राजीव मिश्रा और भगवान दास पटेल शामिल हैं।

सुनील लोधी के बारे में पढ़ें- आंखों की रोशनी नहीं, फिर भी बुंदेली आवाज से सुनील लोधी ने जीती दुनिया, जानें ‘मोरे संकट के कटैया हनुमान’ की कहानी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।