• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

भतीजे की मौत पर फूट-फूटकर रोए हनी सिंह, कार हादसे में हुई थी मौत, Video Viral

सिंगर यो यो हनी सिंह दुबई से लौटकर सीधे जालंधर में विदित औलख के परिवार से मिलने पहुंचे। फ्लाईओवर पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार टकराने से विदित और आरव तलवार की मौत हो गई थी। हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर दुख जताया।

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 07:05:27 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 07:05:27 PM (IST)
भतीजे की मौत पर फूट-फूटकर रोए हनी सिंह, कार हादसे में हुई थी मौत, Video Viral
विदित औलख के परिवार से मिलने पहुंचे हनी सिंह दुख में दिखे।

HighLights

  1. हनी सिंह ने परिवार को संभाला
  2. जालंधर में सड़क हादसे में मौत
  3. फ्लाईओवर पर ट्रॉली से टकराई कार

मनोरंजन डेस्क। जालंधर में सड़क हादसे में विदित औलख की मौत के बाद सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह उनके परिवार से मिलने पहुंचे। वे दुबई से लौटकर सीधे औलख परिवार के घर गए और दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना जताई। विदित के निधन से घर में शोक का माहौल है। इस दौरान की तस्वीरें भी सामने आई हैं। कुछ वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हनी सिंह विदित के पिता को गले लगाकर रो रहे हैं।

Singer and rapper Honey Singh arrived in Jalandhar from Dubai to visit the Aulakh family's residence and offer his condolences following the death of his nephew, Vidit Aulakh, in a road accident. #HoneySingh #ViditAulakh #Jalandhar #RoadAccident https://t.co/4AW7DDp1uG

— IndiaToday (@IndiaToday) November 2, 2026

सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द


हनी सिंह के भतीजे विदित औलख का पंजाब के जालंधर में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। इसकी जानकारी हनी सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। रैपर ने लिखा, "यह मेरे लिए बहुत ही कठिन और दुखद साल है। अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोलेनाथ की कृपा बनी रहे।"

फ्लाईओवर पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार

यह हादसा जालंधर में पुलिस लाइंस इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ। 'मिड-डे' की रिपोर्ट के मुताबिक, विदित और आरव तलवार जिस वोक्सवैगन कार में सवार थे, वह BMC चौक से BSF चौक की ओर जा रही थी। तभी कार फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।

कार में उस समय कुल 5 लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी तीन लोग सुरक्षित बच गए और हादसे के बाद अपने घर लौट गए।

पुलिस जांच जारी

पुलिस के मुताबिक, उन्हें करीब 3 बजे हादसे की सूचना मिली और वे कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। बारादरी पुलिस स्टेशन के SHO साहिल चौधरी ने घटना की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी इलाके में सफाई और कचरा इकट्ठा करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली को फ्लाईओवर पर ही छोड़ दिया था, जिससे कार उससे टकरा गई।

हादसे की वजह पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई थी। हालांकि खबरों के मुताबिक, दोनों परिवारों ने आगे कोई कानूनी कार्रवाई न करने का फैसला किया। इसके बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव परिवारों को सौंप दिए।

कौन थे विदित औलख?

मृतकों की पहचान विदित औलख और आरव तलवार के रूप में हुई है। विदित मशहूर पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश के बेटे थे, जबकि आरव पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे थे।

जानकारी के मुताबिक, हनी सिंह स्पीड रिकॉर्ड्स के साथ काम कर चुके हैं। इसी जुड़ाव की वजह से वे विदित को अपना भतीजा मानते थे। हादसे की सूचना मिलते ही बारादरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें- कार हादसे में हनी सिंह के भतीजे समेत 2 की मौत, रैपर बोले- मेरे लिए यह बहुत मुश्किल दौर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।