
मनोरंजन डेस्क। हनी सिंह के भजीजे विदित ओलक का निधन हो गया है। पंजाब के जलंधर में एक रोड एक्सीडेंट में उनका निधन हो गया। इस बात की जानकारी हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। रैपर ने कहा- यह मेरे लिए एक बहुत ही कठिन और दुखद साल है। अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोलेनाथ की कृपा बनी रहे।
यह हादसा पंजाब के जालंधर में पुलिस लाइंस इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ। 'मिड-डे' की रिपोर्ट के मुताबिक, विदित और आरव तलवार जिस वोक्सवैगन कार में सवार थे, वह BMC चौक से BSF चौक की ओर जा रही थी। तभी वह फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। कार में उस वक्त 5 लोग सवार थे। उनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में तीन अन्य लोग भी सवार थे, जो सुरक्षित बच गए। तीनों हादसे के बाद अपने घर लौट गए।
पुलिस के मुताबिक, 3 बजे उन्हें इस हादसे की सूचना मिली और वे कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। बारादरी पुलिस स्टेशन के SHO साहिल चौधरी ने इस घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारी इलाके की सफाई कर रहे थे और कचरा इकट्ठा कर रहे थे, तभी उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली को फ्लाईओवर पर ही छोड़ दिया था, जिससे कार टकरा गई।
हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई थी। हालांकि, खबरों के मुताबिक, परिवारों ने आगे कोई कानूनी कार्रवाई न करने का फैसला किया। बाद में, अंतिम संस्कार के लिए शव परिवारों को सौंप दिए गए।
मृतकों की पहचान मशहूर पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश के बेटे विदित ओलक और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हनी सिंह म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के साथ काम कर चुके हैं। इसी वजह से वह विदित ओलक को अपना भतीजा मानते थे। हादसे की सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें- ‘रॉकस्टार’ की शूटिंग उल्टे क्रम में क्यों हुई? रणबीर कपूर के बालों ने बदल दिया फिल्म बनाने का तरीका