• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

'नाना पाटेकर के रूप में मैंने करीबी दोस्‍त खोया', गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत हुए भावुक, कहा - परिवार को जो मदद लगेगी करेंगे

गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि नाना पाटेकर मेरे अच्छे दोस्त थे, जब भी वह गोवा आते थे तो मेरे घर आते थे। नाना पाटेकर फाउंडेशन का गोवा में बहुत बड़ा क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 09:47:20 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 10:49:58 AM (IST)
'नाना पाटेकर के रूप में मैंने करीबी दोस्‍त खोया', गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत हुए भावुक, कहा - परिवार को जो मदद लगेगी करेंगे
नाना पाटेकर को प्रमोद सावंत ने किया याद।

HighLights

  1. नाना पाटेकर की बॉडी अभी गोवा मेडिकल कॉलेज में रखी है।
  2. नाना पाटेकर को मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
  3. परिवार के आने के बाद हम नाना पाटेकर की बॉडी सौंप देंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क। मशहूर एक्टर नाना पाटेकर (Actor Nana Patekar) का आज (8 अक्टूबर) निधन हो गया। नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। नाना पाटेकर को गोवा के डोना पाउला में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ा। उसके बाद उन्हें मणिपाल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। हालांकि, नाना पाटेकर की उसी समय मौत हो गई। सूत्रों का कहना है कि नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे में किया जाएगा।

नाना पाटेकर की मौत के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इमोशनल रिएक्शन दिया। प्रमोद सावंत ने कहा, मैंने एक करीबी दोस्त खो दिया है। मुझे बहुत दुख है कि उनका गोवा में निधन हो गया। नाना पाटेकर मेरे अच्छे दोस्त थे, जब भी वह गोवा आते थे तो मेरे घर आते थे।


नाना पाटेकर फाउंडेशन का गोवा में बहुत बड़ा काम है। जब भी मैं नाना पाटेकर से मिलता था, तो वह किसानों के बारे में बात करना चाहते थे और गोवा में समाज के गरीब लोगों के लिए भी काम करना चाहते थे। वह नाना फाउंडेशन के ज़रिए गोवा में भी काम करने वाले थे।

प्रमोद सावंत ने कहा कि नाना पाटेकर की बॉडी अभी गोवा मेडिकल कॉलेज में रखी है। नाना पाटेकर को मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार वालों के आने के बाद हम नाना पाटेकर की बॉडी उन्हें सौंप देंगे... सरकार की तरफ़ से जो भी मदद चाहिए होगी, हम देंगे।

यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर के निधन के समय परिवार पुणे में था, पुत्र मल्‍हार गोवा के लिए रवाना

सुबह क्‍या हुआ था घटनाक्रम

  • नाना पाटेकर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें गोवा के डोना पावला में उनके घर पर हार्ट अटैक आया था।
  • उसके बाद उन्हें इलाज के लिए मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
  • लेकिन, खबर आई कि नाना पाटेकर की वहीं इलाज के दौरान मौत हो गई।
  • मणिपाल हॉस्पिटल के कैंसर डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शेखर साल्कर 45 मिनट तक लगातार CPR देने के बावजूद नाना पाटेकर को नहीं बचा सके।
  • गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने सुबह 5.20 बजे नाना पाटेकर को मृत घोषित कर दिया। सीने में तेज़ दर्द होने पर एक फ्लैट में मेडिकल टीम भेजी गई थी, वहां वह रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे थे।
  • 'कार्डियक मसाज' देने के बाद जब उन्हें हॉस्पिटल लाया गया, तो वहां की मेडिकल टीम ने सुबह 5.20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।
  • चूंकि यह केस 'मेडिको-लीगल' (मेडिकल-लीगल) नेचर का है, इसलिए आज उनकी ऑटोप्सी की जाएगी।