
मनोरंजन डेस्क नईदुनिया, जबलपुर। संस्कारधानी के ग्रामीण अंचल अब फिल्म और डिजिटल प्रोडक्शन की गतिविधियों का नया केंद्र बनते जा रहे हैं।
शहपुरा के आगे स्थित कुसली गांव और मनखेड़ी क्षेत्र में इन दिनों एक डिजिटल प्रमोशनल फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्मांकन में बॉलीवुड और टीवी जगत के कलाकारों के साथ जबलपुर के स्थानीय कलाकार भी शामिल हैं।
गुलामी, जख्म, शहीद भगत सिंह, सड़क, स्टूडेंट आफ द ईयर और लेडीज वर्सेस रिकी बहल सहित कई फिल्मों में अभिनय करने वाले अभिनेता अक्षय आनंद शूटिंग के लिए मुंबई से जबलपुर पहुंचे हैं। (
उन्होंने कहता है दिल और एक दूजे के वास्ते सहित कई टीवी धारावाहिकों में भी काम किया है। फिल्मांकन का निर्देशन और मार्गदर्शन अभिनेता एवं निर्माता दिलीप आर्या कर रहे हैं। बीहड़ का बागी सहित कई फिल्मों और प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया है।
कलाकार राकेश श्रीवास्तव भी पहुंचे हैं, जिन्होंने चर्चित टीवी धारावाहिक चिड़ियाघर में अभिनय किया है। मुंबई से बाल कलाकार अद्वैत कुमार आर्या भी शूटिंग में शामिल हैं।
इस प्रोजेक्ट में जबलपुर के डायरेक्टर, अभिनेता और लाइन प्रोड्यूसर विकास पांडे सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने अक्षय आनंद और दिलीप आर्या के साथ अभिनय भी किया है।
विकास पांडे की वेब सीरीज द कन्फ्यूजन ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो चुकी है। वे इससे पहले यशराज प्रोडक्शन, सोनी लिव, जी टीवी सहित कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर चुके हैं।
विकास पांडे लंबे समय से बड़े प्रोडक्शन हाउस को जबलपुर लाने के साथ स्थानीय कलाकारों को अवसर दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने शहर के कई कलाकारों को निश्शुल्क प्रशिक्षण देकर फिल्मों और अन्य प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर उपलब्ध कराया है।
वर्तमान में वे गायक कुमार सानू और जावेद अली के वीडियो एलबम की शूटिंग भी करवा रहे हैं, जिसमें जबलपुर के कलाकारों को मौका दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- एमपी के 39.84 लाख LPG ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट, 16 अगस्त तक नहीं किया ये काम तो महंगा मिलेगा घरेलू सिलिंडर