• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

रजनीकांत मुझे मार नहीं सकते और…फिल्म में काम करने के लिए क्या थी मिथुन चक्रवर्ती की अनोखी शर्त

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में मिथुन चक्रवर्ती भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के इवेंट के दौरान रजनीकांत ने खुलासा किया कि मिथुन ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 01:24:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 01:24:54 PM (IST)
रजनीकांत मुझे मार नहीं सकते और…फिल्म में काम करने के लिए क्या थी मिथुन चक्रवर्ती की अनोखी शर्त
मिथुन चक्रवर्ती की 'जेलर 2' में अनोखी शर्त

HighLights

  1. मिथुन चक्रवर्ती की 'जेलर 2' में अनोखी शर्त
  2. रजनीकांत मुझे मार या गोली नहीं चला सकते
  3. रजनीकांत ने इवेंट में किया मजेदार खुलासा

मनोरंजन डेस्क। रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 के लिए जब मिथुन चक्रवर्ती को अप्रोच किया गया था, तब उन्होंने एक ऐसी शर्त रखी जिसने सभी के होश उड़ा दिए। मिथुन ने कहा कि वह फिल्म का हिस्सा तभी रहेंगे जब रजनीकांत मुझे मार न पाए। उन्होंने कहा कि न ही हीरो मुझे मार सकता है और न ही शूट कर सकता है।

रजनीकांत ने कही यह बात

इस बात का खुलासा जेलर 2 के ही एक इवेंट में रजनीकांत ने किया है। एक्टर ने कहा- मिथुन मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। जब प्रोडक्शन टीम ने उनसे संपर्क किया, तो उन्होंने पूछा कि उन्हें कौन सा रोल करना है। क्या मैं विलेन हूं? क्या मुझे रजनीकांत से मार खानी है? भागो यहां से। बाद में, WAVES समिट के दौरान मैं उनसे मिला। जब बातचीत इस बारे में पहुंची, तो उन्होंने मुझसे कहा कि अगर तुम कहोगे, तो मैं कर लूंगा। लेकिन उनकी एक शर्त थी। मिथुन जी ने कही कि तुम न तो मुझे मारोगे और न ही गोली मारोगे। मैंने कहा मुझे डायरेक्टर से पूछने दो और फिर बताता हूं। लेकिन मुझे यकीन था कि वह बस ऐसे ही कह रहे।


जेलर 2 के बारे में

जेलर 2 को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इसे सन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। प्रोड्यूसर कलानिधि मारन है।

'जेलर 2', रजनीकांत की 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल है। पहला पार्ट 'जेलर', 10 अगस्त 2023 को रिलीज हुआ था। इसमें मुथुवेल पांडियन की कहानी दिखाई गई थी, जो अपने परिवार पर खतरा मंडराने के कारण हिंसा की दुनिया में वापस लौटने को मजबूर हो जाता है। यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर बहुत सफल रही थी।

वहीं, इस फिल्म में राम्या कृष्णन, एसजे सूर्या, मोहनलाल, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार शामिल हैं। मोहनलाल, शिवराजकुमार और जैकी श्रॉफ भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।

विजय-रश्मिका की फिल्म से टक्कर

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जो 'जेलर 2' के रिलीज होने के एक दिन बाद आएगी। इस क्लैश से कॉम्पिटिशन और बढ़ जाएगा, खासकर साउथ के मार्केट में, जहां दोनों फिल्में छुट्टियों के दौरान दर्शकों को अपनी ओर खींचने की कोशिश करेंगी।

यह भी पढ़ें- जब पूरे देश में लगे 'अमिताभ जीवित रहें' के नारे! ‘कुली’ के इस हादसे ने ले ली थी जान…आज भी वह सीन फिल्म में शामिल