
मनोरंजन डेस्क। जया बच्चन अक्सर पैपराजी पर भड़कती नजर आती हैं। एक और ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जया बच्चन पैपराजी को घूरती नजर आ रही हैं। हालांकि, इस बार एक पैपराजी ने ऐसा रिएक्शन दिया जसने सभी के होश उड़ा दिए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वाचरल हो रहा है। आइए जानते हैं वह रिएक्शन क्या था…
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन बोटी श्वेता के साथ किसी इवेंट में जा रही थीं। उस दौरान पैपराजी भी मौजूद थे। तभी एक्ट्रेस उस पैपराजी को घूरने लगी। तभी पैपरैजी ने कहा- मैडम आप हमें घूर क्यों रही हैं। आप बच्चन साहब की वाइफ हो इस वजह से ही फोटो निकाला आपका। यह आंखें अमिताभ बच्चन को ही दिखाना, हमें नहीं।
जया बच्चन ने कई बार सेलिब्रिटीज के पास फोटोग्राफर्स के आने के तरीके पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। पैपराजी के साथ उनकी बातचीत अक्सर वायरल होती रही है, जिससे प्राइवेसी, पर्सनल बाउंड्री और सेलिब्रिटीज-मीडिया के बीच के रिश्ते पर चर्चा छिड़ जाती है।
जहां कुछ लोग एक्ट्रेस की पर्सनल स्पेस की मांग का समर्थन करते हैं, वहीं कुछ का तर्क है कि सार्वजनिक मौकों पर सेलिब्रिटीज की तस्वीरें लेते समय फोटोग्राफर्स अपनी पेशेवर जिम्मेदारी निभा रहे होते हैं।
पत्रकार बरखा दत्त के साथ एक पुरानी बातचीत के दौरान, जया ने फोटोग्राफर्स के पहनावे पर भी टिप्पणी की थी। इस बारे में वह नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में भी बात कर चुकी हैं। पैपराजी के साथ उनके बप्लिक बिहेवियर को लेकर चल रही चर्चा बहुत पुरानी है।