• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

2000 मेहमानों को इनविटेशन भेजा…फिर घर पर 100 लोगों के बीच हुई शादी; क्यों शादी में किसी को नहीं बुलाना चाहती थीं जूही चावला

जूही चावला ने खुलासा किया कि जय मेहता से शादी के वक्त 2,000 मेहमानों को निमंत्रण भेजने के बावजूद उन्होंने कार्ड रद्द करा दिए थे। मां के निधन के बाद कर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 01:24:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 01:24:36 PM (IST)
2000 मेहमानों को इनविटेशन भेजा…फिर घर पर 100 लोगों के बीच हुई शादी; क्यों शादी में किसी को नहीं बुलाना चाहती थीं जूही चावला
जूही चावला और जय मेहता। (फाइल फोटो)

मनोरंजन डेस्क। जूही चावला ने अपनी शादी में 2000 लोगों को इनवाइट किया था। सभी को न्योता दिया जा चुका था। लेकिन, आखिर में एक्ट्रेस ने किसी को न बुलाने का फैसला किया। इस बात का खुलासा खुद जूही ने किया है।

2024 में गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक इवेंट में जूही ने कहा- मेरी शादी में करीब 2,000 मेहमानों को बुलाने की तैयारी थी। निमंत्रण भी भेजे जा चुके थे, लेकिन शादी से कुछ समय पहले उन्होंने अपनी इमोशन्स को देखते हुए बड़ी शादी का प्लान बदलने का फैसला किया। इसके बाद मेरी जय मेहता के साथ शादी किसी घर पर परिवार और बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई।


मां को खोने के बाद इमोशनल दौर से गुजर रही थीं जूही

जूही ने बताया था कि शादी से करीब एक साल पहले उनकी मां का निधन हो गया था। उस समय वह अपने करियर के बेहद व्यस्त दौर में थीं और कई बड़ी फिल्मों में काम कर रही थीं। शादी की तारीख नजदीक आने लगी तो उनके मन में कई तरह के सवाल आने लगे। जूही के मुताबिक, उन्हें डर था कि मां को खोने के बाद अब शादी के साथ कहीं उनका करियर भी खत्म न हो जाए। उन्होंने बताया कि एक दिन वह भावुक होकर टूट गईं और अपनी होने वाली सास से इस बारे में बात की।

सास ने कैंसिल करवा दिए 2,000 लोगों के इनविटेशन

जूही ने कहा- मेरी बात सुनने के बाद सासू मां ने ग्रैंड शादी का दबाव नहीं बनाया। बल्कि उन्होंने परिवार को समझाया कि अगर जूही इस समय बड़ी शादी के लिए तैयार नहीं हैं तो समारोह को बदल दिया जाए। करीब 2,000 लोगों को निमंत्रण भेजे जा चुके थे, लेकिन उनकी सास ने परिवार से कहा कि अब बड़ी शादी नहीं होगी।

इसके बाद शादी का पूरा प्लान बदल गया। जूही और जय मेहता ने घर पर ही शादी की, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। जूही के मुताबिक, समारोह में करीब 80-100 लोग ही मौजूद थे।

1995 में हुई थी जूही और जय मेहता की शादी

जूही चावला और बिजनेसमैन जय मेहता की शादी 1995 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं- बेटी जाह्नवी और बेटा अर्जुन। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, जय मेहता के साथ जूही की मुलाकात फिल्ममेकर राकेश रोशन के जरिए हुई थी। बाद में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता शादी तक पहुंचा।

जन्मदिन पर जय ने भेजा था ट्रक भरकर लाल गुलाब

‘Jhalak Dikhhla Jaa’ में जूही ने बताया था कि शादी से पहले जय उन्हें रोज चिट्ठियां लिखा करते थे। उस दौर में मोबाइल और WhatsApp जैसी चीजें आम नहीं थीं, इसलिए दोनों के बीच चिट्ठियों और कार्ड्स के जरिए बातचीत होती थी।

जूही ने यह भी बताया- मेरे जन्मदिन पर जय ने मुझे एक ट्रक भरकर लाल गुलाब भेजे थे। प्रपोजल का जवाब देने में मैंने करीब एक साल का वक्त लिया।

यह भी पढ़ें- तलत अजीज के घर पर लगी आग, गजल सिंगर बोले- हॉस्पिटल में था, पत्नी को बाथरूम से रेस्क्यू किया