• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की कलाई पर नहीं मिली पल्स, तो एक्टर बोले- ‘हमारी जा रही है, इसलिए नहीं आ रही’...जानें क्या है इसकी वजह

अमिताभ ने 'कौन बनेगा करोड़पति' पर अपनी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। शो के दौरान जब एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने उनकी कलाई पर पल्स चेक की तो उन्...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 07:44:55 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 07:44:55 PM (IST)
अमिताभ बच्चन की कलाई पर नहीं मिली पल्स, तो एक्टर बोले- ‘हमारी जा रही है, इसलिए नहीं आ रही’...जानें क्या है इसकी वजह
'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर अपनी जिंदगी और 1982 के 'कुली' हादसे का यादगार किस्सा सुनाते अमिताभ बच्चन। (फाइल फोटो)

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में बिग बी, शहंशाह और स्टार ऑफ द मिलेनियम जैसे नामों से जाना जाता है। पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी के अलावा भी उनकी ऐसा दौर भी आया था, जिसने उनके करियर के साथ-साथ उनकी जिंदगी को भी पूरी तरह बदल दिया। साल 1982 में फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा इतना गंभीर था कि अमिताभ की जान पर बन आई थी।

इस हादसे का जिक्र उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 13 में बेहद मजाकिया अंदाज में किया था। दरअसल, शो एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने अमिताभ की पल्स चेक की तो उनकी कलाई पर उन्हें धड़कन महसूस ही नहीं हुई। तो देखिए आगे क्या हुआ…


अदिति गुप्ता ने चेक की बिग बी की पल्स

KBC के ‘शानदार शुक्रिया’ वीक में मनीष पॉल के साथ टीवी एक्ट्रएसेज अदिति गुप्ता, दिशा परमार और चांदनी शर्मा मेहमान बनकर पहुंची थीं। अदिति गुप्ता ने मजाक में अमिताभ की धड़कन चेक करने की बात कही और उन्हें ‘हार्टबीट ऑफ द नेशन’ बताया। इसके बाद अमिताभ ने उनसे कहा कि वे उनकी पल्स चेक करें।

अदिति ने बिग बी की कलाई पर हाथ रखा, लेकिन उन्हें पल्स महसूस नहीं हुई। उन्हें लगा कि शायद उनसे चेक करने में गलती हो रही है। ऐसे में उन्होंने पहले मनीष पॉल की पल्स चेक की, जो सामान्य रूप से महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने दोबारा अमिताभ की कलाई पर पल्स चेक की, लेकिन फिर भी उन्हें कुछ महसूस नहीं हुआ। उन्होंने हैरानी से पूछा कि मनीष की पल्स आ रही है, लेकिन उनकी क्यों नहीं आ रही।

अमिताभ ने अपने अंदाज में जवाब दिया- ‘हमारी जा रही है, इसलिए नहीं आ रही है।’

फिर सुनाया 1982 के ‘कुली’ हादसे का किस्सा

बिग बी ने इसके बाद बताया कि उनकी कलाई पर पल्स महसूस न होने की कहानी 1982 में हुए ‘कुली’ के हादसे से जुड़ी है। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन में अमिताभ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमिताभ ने बाद में कई मौकों पर बताया कि वह हादसा उनकी जिंदगी का बेहद मुश्किल दौर था।

KBC में उन्होंने बताया था कि हादसे के बाद इलाज के दौरान उनके शरीर पर कई जगह चीरे लगाए गए थे। उनके मुताबिक, इसी वजह से उनकी कलाई पर पल्स महसूस नहीं होती। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अब उनके शरीर में पल्स गर्दन पर महसूस होती है।

‘कुली’ के सेट पर हुआ था हादसा

1982 में मनमोहन देसाई के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन और पुनीत इस्सर के बीच एक फाइट सीक्वेंस फिल्माया जा रहा था। इसी दौरान अमिताभ को गंभीर चोट लगी।

हादसे के बाद उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि लंबे समय तक उनके ठीक होने को लेकर चिंता बनी रही। देशभर में उनके प्रशंसक उनके लिए दुआ कर रहे थे। इलाज के बाद जब अमिताभ दोबारा काम पर लौटे तो यह उनके करियर का भी बेहद अहम मोड़ बन गया।

यह भी पढ़ें- 'उसे बहुत देर से नेशनल अवॉर्ड मिला...' रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के निधन के बाद वायरल हुआ यह पुराना इंटरव्यू