
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। रानी मुखर्जी की मां और बंगाली सिंगर कृष्णा मुखर्जी का मानना था कि एक्ट्रेस को 2005 में ही फिल्म ब्लैक केलिए नेशनल अवॉर्ड मिल जाना चाहिए थे। लेकिन रानी को यह अवॉर्ड 2025 में फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए मिला।
2025 में रानी को नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद जब एक जर्नलिस्ट ने कृष्णा मुखर्जी से इस बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा था- मुझे खुशी है कि उसे अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिला। लेकिन उसे यह बहुत देर से मिला। उसे 'ब्लैक' फिल्म के लिए यह अवॉर्ड मिलना चाहिए था। फिर भी, आज मुझे उस पर बहुत गर्व है।
दरअसल, रानी मुखर्जी को अपना पहला नेशनल अवॉर्ड 71वें नेशनल अवॉर्ड्स सेरेमनी में मिला था। उनके साथ शाहरुख खान और विक्रांत माहसी को भी करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला।
कृष्णा हमेशा से ही रानी के करियर को सपोर्ट करती आईं हैं। लेकिन, एक समय ऐसी भी था जब उन्होंने एक गलत शॉट के लिए उन्हें फटकार लगाई थी। रानी ने कई इंटरव्यू में कहा है कि उनके पिता उनके फिल्मों में काम सपोर्ट में नहीं थे। उनकी मां ही थीं जिन्होंने उन्हें एक्टिंग के लिए मोटिवेट किया। उनकी मां उनके पहले शॉट से इतनी निराश थीं कि उन्होंने प्रोड्यूसर से कह दिया था कि रानी उनकी फिल्म 'बर्बाद' कर देंगी।
रानी ने कहा था- मां ने पहला ऑफर कुछ हद तक आर्थिक कारणों से भी स्वीकार किया था। मुझे तब यह एहसास नहीं हुआ कि शायद मेरी मा घर की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का कोई तरीका ढूंढ रही थीं। वे जानते थे कि अगर मैं अच्छा करती हूं, तो यह हमारे लिए अच्छा होगा। लेकिन उस समय, मैंने इसे उस नजरिए से नहीं देखा। हाालंकि, मेरी पहली फिल्म सक्सेसफुल नहीं रहीं।
फिल्म ब्लैक को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। इसमें रानी और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। इसके अलावा फिल्म में आयशा कपूर, शेरनाज पटेल और धृतिमान चटर्जी थे। इसे करीब 18 करोड़ के बजट में बनाया गया था। वहीं, फिल्म ने भारत में 23.19 करोड़ कमाए। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40 करोड़ रहा।
कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार (22 सितंबर) को निधर हो गया। वह 75 साल की थीं। उनके निधन के बाद परिवार ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा- भारी मन से हम यह जानकारी दे रहे हैं कि रानी मुखर्जी की मां, 75 साल की श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का आज दोपहर निधन हो गया। परिवार आपके प्यार, प्रार्थनाओं और सहयोग के लिए बहुत आभारी है। इस दुख भरे समय में हम प्राइवेसी (निजता) बनाए रखने का अनुरोध करते हैं।
बता दें कि, कृष्णा मुखर्जी एक प्लेबैक सिंगर थीं। उन्होंने बंगाली सिनेमा में गाने गाए थे।
यह भी पढ़ें- पत्नी सुनीता आहूजा को छोड़ा…रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ गणपति दर्शन करने पहुंचे गोविंदा, अब तलाक की अफवाहें और तेज