
मनोरंजन डेस्क। साउथ एक्टर मामूट्टी ने 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। इस इवेंट में तिलक लगाकर एक्टर का स्वागत किया गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद मामूट्टी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। अब इस पूरे विवाद में फिल्ममेकर- एक्टर हरिश्री यूसुफ ने उनका सपोर्ट किया है। यूसुफ ने कहा कि भारत एक अच्छा देश है। इन ट्रोलर्स जैसे लोग ही कम्यूनल दंगे की वजह है।
'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पेज पर पोस्ट किए गए वीडियो में मामूट्टी सफेद शर्ट और क्रीम रंग की पैंट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। जब वे अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचते हैं, तो फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया जाता है। एक महिला उनके माथे पर तिलक लगाकर और गले में तिरंगे रंग का 'थोरथु' (कंधे पर रखने वाला कपड़ा) डालकर उनका स्वागत करती है। पूरे वीडियो में देखा जा सकता है कि मामूट्टी काफी खुश थे।
हालांकि, इसके बाद कमेंट्स सेक्शन में लोगों ने एक्टर के तिलक लगाने पर आपत्ति जताई। लोगों का कहना था कि वह मुस्लिम होकर तिलक कैसे लगा सकते हैं।
ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए यूसुफ ने कहा- जहां ज्यादातर मलयाली लोग स्टार का जश्न मना रहे थे, वहीं कुछ लोगों ने तिलक लगाने पर आपत्ति जताई। यह लोग कुएं के मेंढक हैं। भारत में एक ही ईश्वर की पूजा कई तरीकों से की जाती है। आप क्रॉस बनाएं, तिलक लगाएं या झुककर प्रार्थना करें। यह सब ईश्वर के प्रति ही होता है। यह हमारे रचयिता के प्रति प्रेम को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि तिलक मेहमानों के स्वागत का एक पारंपरिक तरीका भी हो सकता है। उन्होंने ऑनलाइन धर्म का इस्तेमाल करके दूसरों को बुरा-भला कहने वालों की आलोचना की और कहा कि धर्म का इस्तेमाल लोगों में बंटवारा करने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर इंसान बनने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया जाना चाहिए।
यूसुफ ने कहा- भारत एक महान देश है। आप जैसे लोग ही सांप्रदायिक बंटवारा पैदा करते हैं। आगे से ऐसा कुछ न करें
यह भी पढ़ें- सलमान ने रीति तिवारी को फटकार लगाई, कहा- मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं…रॉकस्टार कहने पर भी उठाए सवाल