• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

धुरंधर- हनुमान अंश नहीं… इस भारतीय फिल्म की ऑस्कर 2027 में हुई ऑफिशियल एंट्री, सिर्फ 4 करोड़ है बजट

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars 2027) के लिए मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की पहली और आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना है।...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 12:04:33 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 12:04:33 PM (IST)
धुरंधर- हनुमान अंश नहीं… इस भारतीय फिल्म की ऑस्कर 2027 में हुई ऑफिशियल एंट्री, सिर्फ 4 करोड़ है बजट
99वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars 2027) के लिए भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर चुनी गई मराठी फिल्म 'गोंधल'। (फाइल फोटो)

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। मराठी फिल्म गोंधल (Gondhal) को ऑस्कर 2027 में एंट्री मिल चुकी है। इस बात की उनाउंसमेंट 18 सितंबर को मुंबई में की गई। फिल्म फेडरेशन (FFI) ने इस फिल्म को ऑस्कर नॉमिनी बनने के लिए सिलेक्ट किया है। अब यह ऑस्कर की रेस में बाकी फिल्मों के साथ कम्पीट करेगी।

अनाउंसमेंट के समय FFI चेयर पर्सन अभय सिन्हा, सेक्रेटरी धर्मेंद्र मेहरा, ट्रेजरर संग्राम शिर्के, टीपी अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट हीराचंद, निशांत उज्ज्वल और अध्यक्ष पी शेषाद्री उपस्थित थे। इसके अलावा कुल 14 लोगों की टीम सिलेक्शन प्रोसेस के लिए बनाई गई थी।


गोंधल के बारे में…

गोंधल को संतोष दावखर ने डायरेक्ट किया है। राइटर भी संतोष ही है। इसे दीक्षा दावखर नैे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में इशिता देशमुख और किशोर कदम लीड रोल में हैं। फिल्म 14 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 4 करोड़ के बजट में बनाया गया था। वहीं इसने सिर्फ 90 लाख का ही कलेक्शन किया। इसमें कई डायरेक्टर्स और एक्टर्स शामिल थे।

धुरंधर और हनुमान अंश से भी आगे

99वें अकैडमी अवॉर्ड्स के लिए 33 फिल्में थीं। इनमें मैं वापस आऊंगा, बॉर्डर 2 और धुरंधर फिल्म सीरीज शामिल थी। लिस्ट में शामिल अन्य फिल्मों में डग डग, हक, भमार्डो, 120 बहादुर, सिंग गीथम, तेरा मेरा नाता, लाडू, ओह माय डॉग, गोंधल, बालन द बॉय, देउल बैंड 2, तिघी, पेड्डी, इरुमुदी, डोरोथी, खूंटा, गांधी टॉक्स, बाइसन कालामादान, शेप ऑफ मोमो, गवर्नर, 2020 दिल्ली, कमांडो विन लव स्टोरी, इक्कीस, प्रवास, मन आठले मनातले, ऑब्सेस, एगवा, अनघ और हनुमान अंश शामिल हैं।

लेकिन धुरंधर और हनुमान अंश जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए गोंधल ने सबसे पहले ऑस्कर में अपनी जगह बनाई है।

फिल्म फेडरेशन ने कहा- फिल्म में इंडियन कल्चर दिखाया

फिल्म के सिलेक्ट होने पर बात करते हुए फेडरेशन ने कहा- यह भारतीय संस्कृति को बहुत अच्छे से दिखाता है। इसकी फोटोग्राफी और संगीत नॉर्मल नहीं हैं। जूरी ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि यह अकादमी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जूरी ने 3 फिल्मों को सिलेक्ट किया है। इनमें इक्किस और अंग भी शामिल है। इक्किस निधन के पहले धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म थी।

इसके बाद एकेडमी अपनी 'इंटरनेशनल फीचर फिल्म' वोटिंग प्रोसेस शुरू करेगी। इसमें पहले 15 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट तैयार की जाएगी और फिर अंतिम पांच नॉमिनी चुने जाएंगे। 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स 14 मार्च, 2027 को आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- जिसे मां कहते थे, उसी के साथ डेटिंग की खबरें! श्वेता तिवारी-विशाल आदित्य का नाम फिर जुड़ा