
एंटरटेनमेंट डेस्क। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के छह साल पूरे होने पर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर इस मौके का जश्न मनाया।
यह वर्ष 2020 की बात है जब रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फैंस को मिर्जापुर का खास दूसरा सीजन बतौर तोहफा दिया जिसने देखते ही देखते उनके दिलों पर कब्जा कर लिया।
गुरमीत सिंह द्वारा डायरेक्टेड मिर्जापुर सीजन 2 का प्रीमियम अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 23 अक्टूबर 2020 को हुआ था, जिसकी कहानी में पूर्वांचल की ताकत और बदले की आग को खूबसूरती से दिखाया गया था।
दूसरे सीजन में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुग्गल जैसे शानदार कलाकारों को टीम देखी गई, जिन्होंने कहानी को उसी मोड़ से आगे बढ़ाया जहां इसे पहले छोड़ा गया था। इस तरह से इस सीजन ने दर्शकों को राजनीति, अपनों को खोने के दर्द और गद्दी की लड़ाई के इर्दगिर्द बुनी दुनिया से रूबरू कराया।
प्रभास के बर्थडे पर ‘फौजी’ का जबरदस्त पोस्टर हुआ रिलीज, फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता
जबरदस्त प्लॉट, शानदार परफॉर्मेंस और दर्शकों को बांधे रखने वाले ड्रामे के साथ इस सीजन ने व्यूअरशिप का रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ा बल्कि पॉप कल्चर मास्टरपीस के रूप में अपनी जगह भी मजबूत की।
इस बड़े मुकाम को चिन्हित करते हुए मेकर्स ने शो के शानदार सफर का जश्न मनाते हुए एक खास वीडियो साझा किया है जिसमें कभी न भूलाए जाने वाले चेहरों के साथ दुश्मनियों और जबरदस्त टकराव की झलक पेश की गई है, और यही वह चीजें हैं जो इस सीजन को खास बनाती हैं। यादों को साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है: