
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान का 75 वर्ष की उम्र में मुंबई के नानावटी अस्पताल में निधन हो गया है। 'वेलकम' में अपने यादगार किरदार 'बल्लू' और उसके मशहूर डायलॉग के लिए पहचाने जाने वाले मुश्ताक पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। वह कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जो पांच साल बाद दोबारा उभर आई थी। स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
हिंदी, टीवी और क्षेत्रीय सिनेमा में 30 साल से अधिक समय तक सक्रिय रहने वाले मुश्ताक खान ने 'आशिकी', 'सड़क', 'दिल है कि मानता नहीं', 'गदर', 'क्रांतिवीर' और 'गोपी किशन' जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इतने लंबे करियर के बाद उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग $10 मिलियन (करीब 80 से 83 करोड़ रुपये) बताई जाती है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मुश्ताक खान अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं...
भारतीय सिनेमा में अपने खास कॉमिक टाइमिंग और सहायक भूमिकाओं से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले इस वरिष्ठ कलाकार का जाना बॉलीवुड के लिए एक बड़ी क्षति है।
यह भी पढ़ें- MP के बालाघाट में जन्मे फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान का मुंबई में निधन, ‘वेलकम’ के बल्लू से घर-घर बनाई पहचान