
मनोरंजन डेस्क। नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार गुरूवार (8 अक्टूबर) को उनके पुणे के फरामहाउस में शाम 5 बजे से किया जाएगा। नाना का पार्थिव शरीर आज बाद में पुणे लाया जाएगा। एक्टर के सोशल ऑर्गनाइजेशन के एक मेंबर ने इस बात की जानकारी दी। गुरुवार को ही तड़के गोवा में अपने घर पर हार्ट अटैक आने से एक्टर का निधन हो गया था।
पाटेकर की संस्था 'नाम फाउंडेशन' के CEO गणेश थोरात ने कहा- नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार की रस्में गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में उनके फार्महाउस पर पूरी की जाएंगी। उनके पार्थिव शरीर को शाम करीब 5 बजे (पुणे) लाया जाएगा और बाद में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार भी उनके फार्महाउस परिसर में ही किया जाएगा। यह फार्महाउस पुणे शहर के बाहरी इलाके में डोंजे में स्थित है। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने भी कहा था कि एक्टर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा- मराठी नाटकों के साथ-साथ मराठी और हिंदी सिनेमा में एक्टर नाना पाटेकर के बेमिसाल योगदान को देखते हुए, हमने उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला किया है।
राजकीय सम्मान (State Honour) भारत सरकार या राज्य सरकारों द्वारा किसी व्यक्ति को उनके जीवनकाल में देश, समाज, कला, राजनीति, साहित्य या खेल के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए मरणोपरांत दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
इसमें पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) में लपेटा जाता है, सुरक्षा बलों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर और गन सैल्यूट (सलामी) दी जाती है। इसके अलावा अंतिम संस्कार का पूरा खर्च सरकार वहन करती है। सामान्य तौर पर यह सम्मान वर्तमान या पूर्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को मिलता है। लेकिन केंद्र या राज्य सरकार इसका उपयोग समाज के अन्य प्रतिष्ठित नागरिकों के लिए भी कर सकती हैं।
वेटरन एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को सुबह 5:20 पर निधन हो गया। वह 75 साल के थे। ANI की रिपोर्ट कि मानें तो उन्हें सीवियर हार्ट अटैक आया था।
मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के अनुसार, डॉक्टर्स ने CPR जरिए 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की थी। लेकिन, एक्टर 'एसिस्टोल' की स्थिति में ही रहे। डॉ. सालकर ने कहा- 45 मिनट तक लगातार CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 'आप कभी हिचकिचाते नहीं थे...', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए PM मोदी, अक्षय ने याद किए साथ बिताए पल