• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

'आप कभी हिचकिचाते नहीं थे...', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए PM मोदी, अक्षय ने याद किए साथ बिताए पल

मशहूर दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को 75 वर्ष की आयु में सीवियर हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। डॉक्टर्स द्वारा 45 मिनट तक सीपीआर देने के बाद...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 10:22:36 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 10:22:36 AM (IST)
'आप कभी हिचकिचाते नहीं थे...', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए PM मोदी, अक्षय ने याद किए साथ बिताए पल
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन

HighLights

  1. नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन
  2. राजकीय सम्मान से साथ अंतिम संस्कार
  3. पीएम मोदी और अक्षय कुमार ने जताया दुख

मनोरंजन डेस्क। वेटरन एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को सुबह 5:20 पर निधन हो गया। वह 75 साल के थे। ANI की रिपोर्ट कि मानें तो उन्हें सीवियर हार्ट अटैक आया था।

मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के अनुसार, डॉक्टर्स ने CPR जरिए 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की थी। लेकिन, एक्टर 'एसिस्टोल' की स्थिति में ही रहे। डॉ. सालकर ने कहा- 45 मिनट तक लगातार CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।

हिंदी और मराठी सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए, उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

इंडियन सिनेमा में शोक की लहर

नाना पाटेकर के निधन से इंडन फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। कई सेलेब्स जैसे- अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, कंगना रनौत और जूनियर एनटीआर ने उनके निधन पर दुख जताय है। पीएम मोदी ने भी दुख जताया।

PM ने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा- श्री नाना पाटेकर जी जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बहुत कम एक्टर्स में देखने को मिलता है। उन्होंने हर किरदार में बदलाव और क्रिएटिविटी का परिचय है। हमें ऐसे पात्र दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उन्हें उनके बेबाक विचारों के लिए भी सराहा जाता था। वे अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे।


हिंदी और मराठी सिनेमा में श्री नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था। उनके निधन से एक बड़ी कमी महसूस हो रही है। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।

Few actors possessed the intensity, individuality and unmistakable presence that Shri Nana Patekar Ji had. He brought remarkable versatility and creativity to every role and gave us characters that will be remembered for generations. He was also admired for his frank and forthright views, never hesitating to express what he believed in. Shri Nana Patekar’s contribution to Hindi and Marathi cinema was immense. His passing leaves a deep void. My condolences to his family, friends and countless admirers. Om Shanti.

— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2026

अक्षय कुमार ने दुख जातया

अक्षय कुमार ने भी नाना पटेकर ने निधन पर दुख जताया। एक्स हैंडल पर कहा- नाना जी के गुजरने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।

वह उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक थे जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। उनकी आवाज, उनकी गंभीरता, हर परफॉर्मेंस में उनकी ईमानदारी... उनका अंदाज बिल्कुल अलग और अपना था।

मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि हमें 'वेलकम' और हाल ही में 'हाउसफुल 5' में साथ काम करने का मौका मिला। उन सेट्स की इतनी सारी यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। नाना जी सचमुच बेमिसाल थे। यकीन नहीं होता कि आप अब हमारे बीच नहीं रहे। उन सभी यादों के लिए शुक्रिया। आपकी कमी बहुत खलेगी, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

Really saddened by the news of Nana ji’s passing. He was one of those rare actors who never needed to do too much to make you sit up and watch. That voice, that intensity, that honesty in every performance… he was completely his own. I feel fortunate that we got to work together in Welcome, and then again more recently in Housefull 5. There are so many memories from those sets that I’ll always hold close. Nana ji was truly one of a kind. It’s hard to believe you’re gone. Thank you for all the memories. You will be missed more than words can say. 🙏

— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 8, 2026

वहीं, कंगना ने कहा- यह बहुत ही दुखद और दर्दनाक खबर है, खासकर इसलिए क्योंकि नाना जी एकदम फिट और स्वस्थ दिखते थे। ओम शांति।

रितेश देशमुख ने दुख जताया

रितेश देशमुख ने एक्स हैंडल पर लिखा- आपकी एक्टिंग में हर रंग जिंदा लगता था। स्क्रीन पर आप हीरो थे, लेकिन पर्दे के पीछे आप उससे भी कहीं महान थे। आपकी संस्था के जरिए इंसानियत की कभी न खत्म होने वाली धारा बहती रही। आपकी बातें, हमारी बातचीत, तारीफ में पीठ पर वो थपकी, साथ में खुलकर हंसना- यही मेरी असली कमाई है। सचमुच, आज एक युग का अंत हो गया। दिल से श्रद्धांजलि।

आज शब्द थिजले आहेत, काळजावर जणू वीज कोसळली आहे.
नाना गेले... या एका वाक्याने मन सुन्न, निःशब्द झाले आहे. तुम्ही अभिनयाचे आकाश होतात, ज्याला तुलनेची सीमा नव्हती.
तुमच्या अनोख्या शैलीने रसिकांच्या हृदयात तुम्ही अढळ घर केले. कधी पडद्यावरचा तेजस्वी नायक, कधी अंगावर शहारे आणणारा खलनायक, तर कधी गंभीर चेहऱ्यामागचा खट्याळ विनोद,
प्रत्येक रंग तुमच्या अभिनयात खुलून आला. पडद्यावर तुम्ही हीरो होतात, पण पडद्यामागे त्याहूनही मोठे.
तुमच्या संस्थेतून वाहत राहिली माणुसकीची निरंतर धारा. 'ब्लफमास्टर' आणि 'हाउसफुल ५' मध्ये तुमच्यासोबत पडदा वाटून घेतला, हे माझे भाग्य.
पण एका मराठी चित्रपटात तुमच्यासोबत काम करणे,
ही अपूर्ण ओढ आयुष्यभर उरी राहील. तुमचे बोल, तुमच्या गप्पा, पाठीवरची ती कौतुकाची थाप,
सोबत केलेले ते खळखळते हसू, ही माझी करी कमाई. कुटुंबीयांना, आप्तेष्टांना आणि लाखो चाहत्यांना
माझी मनःपूर्वक सांत्वना. खरच आज एका युगाचा अस्त झाला आहे. भावपूर्ण श्रद्धांजली. 🙏

— Riteish Deshmukh (@Riteishd) October 8, 2026

जूनियर एनटीआर ने व्यक्त की संवेदनाएं

एक्स हैंडल पर जूनियर एनटीआर ने लिखा- भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से एक, नाना पाटेकर सर के निधन से गहरा दुख हुआ है। उनके निभाए हर किरदार में एक खास ईमानदारी और गहराई होती थी। उनकी अदाकारी कभी बनावटी नहीं लगती थी, बल्कि ऐसा लगता था जैसे स्क्रीन पर असल जदगी चल रही हो। वे एक अद्भुत कलाकार थे और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।

Deeply saddened by the passing of Nana Patekar sir, one of Indian cinema’s finest actors. There was an unmistakable honesty and intensity in every character he portrayed. His performances never felt like acting, but life unfolding on screen. A remarkable artist whose contribution to Indian cinema will be remembered for generations. Heartfelt condolences to his family and loved ones. Om Shanti 🙏

— Jr NTR (@tarak9999) October 8, 2026

खुशबू सुंदर ने लिखा- यह अविश्वसनीय और चौंकाने वाला है। मैं सुन्न हो गई हूं। सच कहूं तो बहुत दुखी हूं। बेहतरीन कलाकार। अपनी सोच और मान्यताओं वाले इंसान। साफ दिल वाले इंसान। बेहतरीन कलाकार। उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला। नाना भाऊ, आपकी बहुत याद आएगी।

नील नितिन मुकेश ने लिखा- नाना पाटेकर जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। एक बेहतरीन कलाकार जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनके दमदार अभिनय को हमेशा याद किया जाएगा, साथ ही यह भी याद किया जाएगा कि कैसे उन्होंने अनगिनत उभरते कलाकारों को अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया। भारतीय सिनेमा के सच्चे दिग्गज। सर, आपकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी। ओम शांति।

CM योगी, अमित शाह ने भी दुख जताया

CM योगी ने दुख जताते हुए कहा- मशहूर एक्टर, सशक्त थिएटर कलाकार और संवेदनशील समाजसेवी पद्म श्री नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपनी बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की।

भगवान श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, 'पद्म श्री' नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2026

CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा- दिग्गज एक्टर और मेरे करीबी दोस्त नाना पाटेकर का अचानक और असमय जाना दिल को गहरा सदमा देने वाला है। मन दुख से भर गया है। नाना जितने शानदार पर्दे पर थे, उतने ही शानदार वे असल जिंदगी में भी थे। उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा को एक पूरा दौर दिया। इनमें भी, एक देशभक्त के तौर पर उनकी छवि दर्शकों के दिलों में गहराई तक उतर गई। 'क्रांतिवीर' से लेकर 'नटसम्राट' तक, अपने सफर में उन्होंने अभिनय का जो शानदार और बेजोड़ ताना-बाना बुना, उसकी कोई मिसाल नहीं है। इसलिए, एक अभिनेता के तौर पर उनका जाना एक बहुत बड़ी क्षति है।

ज्येष्ठ अभिनेते आणि माझे निकटचे मित्र नाना पाटेकर यांची अशी अकाली आणि अचानक ‘एक्झिट’ मनाला मोठा धक्का देणारी आहे. मन प्रचंड दुःखी आहे. नाना जितके पडद्यावर मोठे, तितकेच मनाने सुद्धा मोठे होते. मराठी आणि हिंदी चित्रपटसृष्टीला त्यांनी एक कालखंड दिला. त्यातून प्रामुख्याने एक राष्ट्रभक्त अशीच त्यांची प्रतिमा प्रेक्षकांना भावली. 'क्रांतिवीर' ते 'नटसम्राट' या त्यांच्या प्रवासात जो दमदार आणि कसदार अभिनयाचा पट त्यांनी उभा केला, त्याला तोड नाही. त्यामुळे अभिनेता म्हणून त्यांचे जाणे ही मोठी हानी आहे. परखडपणा, बेधडकपणा हे स्वभावगुण त्यांचे व्यक्तिमत्त्व खुलवणारे ठरले. पण मी मुख्यमंत्री झाल्यापासून त्यांच्यातील हळवा माणूस कायम पाहत आलो आहे. आम्ही जलयुक्त शिवार अभियान हाती घेतले, तेव्हा त्याला पाठिंबा देण्यासाठी स्वतः नाना पुढे आले होते. मकरंद अनासपुरेजी आणि त्यांनी सोबत येत 'नाम फाऊंडेशन'ची स्थापना केली आणि स्वतः शिवारात जाऊन काम केले. शेतकऱ्यांसाठी मदत करणे असो, दुष्काळी कालखंडात मदतीचा हात पुढे करणे असो, नाना कायम अग्रणी राहिले. यंदाही आपण दुष्काळाचा सामना करीत असताना नाना कधीच मागे राहिले नसते, पण ते अचानक सोडून निघून गेले. मी त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करतो. त्यांच्या कुटुंबियांच्या, चाहत्यांच्या दुःखात आम्ही सहभागी आहोत. ॐ शांति 🙏

— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) October 8, 2026

CM सुवेंदू अधिकारी ने लिखा- नाना पाटेकर जी, आपकी आत्मा को शांति मिले। आपकी आवाज, आपका जोशीला अंदाज और आपकी महान विरासत हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर में मौजूद लाखों चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदना। ओम शांति।

Deeply shocked and heartbroken to wake up to the devastating news of the sudden passing of legendary actor Shri Nana Patekar Ji. Indian Cinema has lost one of its fiercest, most genuine and irreplaceable voices. Nana Ji didn't merely play roles; he breathed raw, unapologetic truth into every character. From the explosive power of Parinda, Krantiveer and Prahaar to the gripping intensity of Ab Tak Chhappan, his craft set a benchmark that few could ever hope to reach. Beyond the silver screen, his simplicity, profound humility and selfless devotion to social causes and rural communities reflected the true greatness of his soul. Rest in peace, Nana Patekar Ji. Your voice, your fiery spirit and your towering legacy will remain etched in our hearts forever. Deepest condolences to his family, friends, and millions of admirers worldwide. Om Shanti 🙏

— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) October 8, 2026

अमित शाह बोले- महान भारतीय एक्टर नाना पाटेकर जी का निधन कला की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पांच दशकों से अधिक समय तक, अपनी स्वाभाविक अभिनय शैली और दमदार संवाद अदायगी से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। चाहे गंभीर सामाजिक मुद्दे हों या हास्य-व्यंग्य, उन्होंने जिस भी किरदार को निभाया, उसमें जान डाल दी।

'नाम फाउंडेशन' के माध्यम से सूखे से प्रभावित किसान परिवारों की सेवा करना हो या सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए सीमा पर जाना- शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी वे अपनी जड़ों से जुड़े रहे। जब भी मैं उनसे मिला, उनकी सादगी और स्पष्टवादिता ने हमेशा मुझ पर गहरा प्रभाव डाला। ईश्वर शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति।

भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पांच दशकों तक उन्होंने अपने सहज अभिनय और सशक्त संवाद अदायगी से दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी। गंभीर सामाजिक विषय हों या हास्य-व्यंग्य, उन्होंने जिस किरदार को निभाया, उसे जीवंत बना दिया। 'नाम फाउंडेशन' के माध्यम से सूखे से जूझ रहे किसान परिवारों की सेवा हो या सीमा पर जाकर जवानों का हौसला बढ़ाना, वे ख्याति के शिखर पर पहुंचकर भी अपनी मिट्टी से जुड़े रहे। जब भी उनसे मिलना हुआ, उनकी सरलता व स्पष्टवादिता ने सदैव प्रभावित किया। ईश्वर शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति

— Amit Shah (@AmitShah) October 8, 2026

यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन.. 3 नेशनल अवॉर्ड्स, सुपरहिट फिल्में और दमदार एक्टिंग, जानें कैसा रहा उनका करियर