• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

Orry ने सारा अली खान को कहा 'fake friend'...दावा- जरूरत के समय मेरा साथ छोड़ा, उनकी मां ने गालियां दीं

नेहा धूपिया के शो ‘डबल डेट’ में ओरी ने सारा अली खान को ‘फेक फ्रेंड’ कहा। उनका दावा है कि मुश्किल समय में सारा ने उनका साथ छोड़ दिया और सारा की मां ने गालियां दीं। ये सारे दावे ओरी के हैं, सारा की प्रतिक्रिया नहीं आई।

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 03:24:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 03:24:13 PM (IST)
Orry ने सारा अली खान को कहा 'fake friend'...दावा- जरूरत के समय मेरा साथ छोड़ा, उनकी मां ने गालियां दीं

मनोरंजन डेस्क। ओरहान अवत्रामणि उर्फ 'ओरी' और सारा अली खान की दोस्ती पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। अब ओरी ने अपने और सारा के बीच हुए विवाद को लेकर बात की है। ओरी ने कहा कि वह इस मामले को लेकर पब्लिकली बात करते हैं। वह और सारा बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों ने एक साथ काफी समय बिताया है। लेकिन जब जरूरत पड़ी तो एक्ट्रेस ने उनका साथ छोड़ दिया।

नेहा धूपिया के शो में किया खुलासा

हाल ही में ओरी नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट में शामिल हुए थे। इस दौरान नेहा ने उनसे सवाल किया- ऐसा कौन सा सेलिब्रिटी है, जिन्हें आपने सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया है। इस पर ओरी ने कहा- सारा अली खान। मैं इस बात को लेकर बहुत पब्लिक हूं। उनकी मां ने मुझे बहुत डांटा, तो मैंने उन्हें भी अनफॉलो कर दिया। कुछ दोस्ती झूठी भी होती हैं।


आगे कहा- यह लड़की मेरी बचपन की दोस्त थी। हम कॉलेज के दौरान दोस्त रहे और कॉलेज खत्म होने के 10 साल बाद तक भी हमारी दोस्ती बनी रही। मैंने मुश्किल समय में हमेशा उसका साथ दिया। जब वह एक बड़े मामले में फंसी, तब हम गोवा में थे। उस पूरे दौर में मैं उसके साथ खड़ी रही, कभी उसका साथ नहीं छोड़ा। लेकिन जिंदगी में जब एक बार उसे मेरे लिए मौजूद रहना था, तो वह गायब हो गई।

ओरी ने कहा- जब मैं अकेला था, तब छोड़ गई

ओरी ने कहा- उस समय मेरे लिए वह बहुत मुश्किल दौर था, और उसने एक बार भी मेरा हाल-चाल नहीं पूछा, न ही कोई कॉल किया। उनकी जिंदगी मुश्किलों से घिरी थी। सबने मुझसे कहा था कि उसका साथ छोड़ दो और इन सब में मत पड़ो, तब भी मैं उनके साथ खड़ा रहा। मैंने तुम्हारा, तुम्हारी मां और तुम्हारे भाई का ख्याल रखा और उनका साथ दिया। लेकिन जब हालात बदले और तुम्हें एक बार मेरे साथ खड़े होना था, तो तुमने एक फोन कॉल तक नहीं किया। मुझे लगा कि अगर मैं तुम्हारे साथ दोस्ती का दिखावा करूं, तो तुमने जो कुछ भी किया। तुम्हारी मां ने मुझे जो गालियां दीं या दूसरों से मेरे बारे में जो कुछ भी कहा। वह सब ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है, और उसके बाद मुझे कभी कोई सॉरी भी नहीं मिली।

सारा अली खान और ओरी के बीच क्या हुआ

रिपो्ट्स के मुताबिक, अगस्त 2025 में ओरी और सारा अली खान की दोस्ती में खटास आ गई। ऐसा तब हुआ जब ओरी ने सारा के जन्मदिन पर उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें सोशल मीडिया पर कई लोगों ने 'खराब' माना। मामला तब और चर्चा में आ गया जब ओरी ने "3 सबसे बुरे नाम" (3 worst names) से एक रील शेयर की। इसमें उन्होंने बिना सरनेम के "सारा", "अमृता" और "पलक" का जिक्र किया। इसके कुछ ही समय बाद, सारा और उनके भाई इब्राहिम अली खान ने इंस्टाग्राम पर ओरी को अनफॉलो कर दिया। इससे यह कयास लगाए जाने लगे कि दोनों के बीच अनबन हो गई है। ओरी ने सोशल मीडिया पर सारा के एक्टिंग करियर पर भी तंज कसा।

इससे पहले, जनवरी 2026 में 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में ओरी ने इस अनबन के बारे में बात की थी। सारा के साथ अपने रिश्तों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा- हमारी दोस्ती तभी आगे बढ़ सकती है जब अमृता सिंह माफी मांग लें। तब शायद मैं भविष्य में इस बात को भुलाने के बारे में सोच सकता हूं।

यह भी पढ़ें- कभी ठुकराए गए, फिर 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ दुनिया पर छाए, जानिए Shah Rukh Khan कैसे बने बॉलीवुड के किंग खान

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।