
मनोरंजन डेस्क। सलमान खान ने हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में ऑनलाइन ट्रोलिंग और फिल्मों के खिलाफ चलाए जाने वाले कथित नेगेटिव PR कैंपेन पर सवाल उठाए थे। अब सिंगर, सॉन्गराइटर और एक्टर पलाश सेन ने सलमान के बयान पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में इस समस्या की शुरुआत करने वालों में सलमान भी शामिल रहे हैं।
पलाश ने कहा कि नेगेटिव PR जैसी समस्या के लिए केवल इंडस्ट्री में निचले स्तर पर काम करने वाले लोगों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। ऐसी गतिविधियां ऊपर के स्तर से शुरू होती हैं और लंबे समय तक इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाए रखने वाले कई लोगों ने PR एजेंसियों के साथ काम किया है।
स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में पलाश सेन ने सलमान खान के बयान पर रिएक्शन देते हुए कहा- इस पूरे मामले में सलमान की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वो इसकी शुरुआत करने वालों में शामिल हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए। समस्याएं कभी भी हाइरारकी में सबसे निचले स्तर से शुरू नहीं होतीं, इसकी शुरुआत ऊपर से होती है। मैं किसी पर उंगली नहीं उठा रहा, लेकिन अगर आप तलवार के सहारे जीते हैं, तो उसी तलवार से मारे भी जा सकते हैं।
पलाश ने आगे कहा- फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से अपनी जगह बनाए रखने वाले लोगों ने PR से जुड़े लोगों के साथ काम किया है। इंडस्ट्री में इस बात को लेकर कई लोग पहले से जानते हैं कि PR का इस्तेमाल किस तरह किया जाता रहा है।
पलाश सेन ने सलमान के बयान को बहादुरी भरा कदम बताया, लेकिन साथ ही कहा कि उनके मुताबिक एक्टर खुद भी इस समस्या का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि ‘बिग बॉस 20’ में सलमान ने जो बातें कहीं, वे उनकी अपनी पहल थीं या शो की स्क्रिप्ट का हिस्सा।
पलाश ने कहा-एक दिन आप कुछ कहना शुरू कर सकते हैं और किसी संत की तरह सुनाई दे सकते हैं। हालांकि, उन्होंने जो कहा, वह बहुत बहादुरी भरा था। मैं आपको बता रहा हूं कि वह भी समस्या का हिस्सा थे। हम सभी यह जानते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सलमान ने यह बात शो में कही, इसलिए यह समझना मुश्किल है कि उनका बयान पूरी तरह स्वाभाविक था या पहले से तय किया गया था। पलाश के मुताबिक, अब यह पहचानना मुश्किल हो गया है कि किसी सेलिब्रिटी या फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आ रही रिएक्शन असली है या किसी रणनीति के तहत तैयार की गई है।
पलाश ने इंटरव्यू में एक ऐसी घटना का भी जिक्र किया, जिसमें एक बड़ी महिला कलाकार की फिल्म के ट्रेलर को लाइक्स से ज्यादा डिसलाइक्स मिले थे। उनके मुताबिक, ऐसी घटनाओं के बाद यह समझना और मुश्किल हो जाता है कि ऑडियंस किसी फिल्म को वास्तव में पसंद या नापसंद कर रहे हैं या फिर उसके पीछे किसी तरह का कैंपेन काम कर रहा है।
हालांकि, सोशल मीडिया पर किसी फिल्म को कम लाइक्स मिलना या ज्यादा डिसलाइक्स आना अपने आप में पेड PR का प्रमाण नहीं है। इसके पीछे ऑडियंस की रियल रिएक्शन समेत कई कारण हो सकते हैं। किसी खास मामले में पेड कैंपेन का दावा साबित करने के लिए ठोस सबूत जरूरी हैं।
दरअसल, कुछ दिनों पर सलमान ने बिग बॉल के सेट पर पेड पीआर और पैपराजी कल्चर को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था- पैपराजी उन एक्टर्स के बीच फर्क करें जो चाहते हैं कि उनकी पीछे से तस्वीरें ली जाएं। और उन एक्टर्स के बीच जिन्होंने साफ तौर पर मना किया है कि उनकी तस्वीरें न खींची जाएं।
आगे कहा था- मैं इस मैटर में काम कर रही हूं। मैंने उन लोगों को चेतवनी दी है, जिन्होंने मेरी बात को मजाक समझा था। मैंने वह सब देखा, और अब वे इसे और ज्यादा कर रहे हैं, लेकिन मैं इसके खिलाफ कड़ा कदम उठाऊंगा। मैं उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगा। उन्हें लगता है कि यह मजाक है, और कुछ बड़े प्लेटफॉर्म ऐसा कर रहे हैं। हम उनके खिलाफ पूरी तरह से कार्रवाई करेंगे।