
मनोरंजन डेस्क। सलमान खान ने कहा कि कई एक्टर-एक्ट्रेसेज पैपराजी के उन्हें कैप्चर करने के लिए पैसे देते हैं। यह बात उन्होंने बिग बॉस के हालिया विकेंट के वार एपिसोड में कही थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों के ऐसा करने की वजह से पैपराजी सभी की फोटोज लेते हैं, जो बहुत से लोगों के लिए अनकम्फर्टेबल होता है।
हालिया विकेंड के वार एपिसोड में रोडीज की टीम मौजूद थी। शो के सभी गैंग लीडर्स- नेहा धूपिया, अभिषेक मल्हान, प्रिंस नरूला और रणविजय सिंघा शामिल हुए। इस दौरान नेहा ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा- मुझे पहले धन्यवाद कहने का मौका नहीं मिला। सर, आपकी आवाज बहुत दमदार है। उन सभी बातों को कहने के लिए आपका धन्यवाद। आप जानते हैं कि बहुत कम लोगों की आवाज आप जितनी बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच सकती है। जब आप कुछ कहते हैं, तो दुनिया उसे सुनती है। आपने जो स्टैंड लिया, उस पर प्रतिक्रिया की जरूरत थी। ऐसा करने के लिए आपका धन्यवाद।
वहीं, सलमान ने फोटोग्राफर्स से कहा कि वे उन एक्टर्स के बीच फर्क करें जो चाहते हैं कि उनकी पीछे से तस्वीरें ली जाएं। और उन एक्टर्स के बीच जिन्होंने साफ तौर पर मना किया है कि उनकी तस्वीरें न खींची जाएं।
सलमान ने इस पर कहा- मैं इस मैटर में काम कर रही हूं। मैंने उन लोगों को चेतवनी दी है, जिन्होंने मेरी बात को मजाक समझा था। मैंने वह सब देखा, और अब वे इसे और ज्यादा कर रहे हैं, लेकिन मैं इसके खिलाफ कड़ा कदम उठाऊंगा। मैं उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगा। उन्हें लगता है कि यह मजाक है, और कुछ बड़े प्लेटफॉर्म ऐसा कर रहे हैं। हम उनके खिलाफ पूरी तरह से कार्रवाई करेंगे।
सलमान ने आगे कहा- कुछ औरतें और कुछ मर्द उन्हें वहां बुलाते हैं, उनके वहां रहने के लिए पैसे देते हैं और उनसे ऐसा करने को कहते हैं। तो ऐसे में पैपराजी भी क्या कर सकते हैं? फर्क उन लोगों के बीच है जो ऐसा चाहते हैं और जो नहीं चाहते। जिन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है, वे इसे जारी रख सकते हैं, लेकिन जिन्हें परेशानी है, उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए, जब आप लड़कियां वहां जाएं और उनसे किसी खास तरह से फोटो न खींचने के लिए कहें, और उसके बाद भी वे ऐसा करें, तो मैं उनसे निपट लूंगा।
यह पहली बार नहीं है कि सलमान इस बारे में बात कर चुके हैं। पहले भी बिग बॉस में उन्होंने कहा था- सितंबर में बिग बॉस के एक एपिसोड में, सलमान ने सेलेब्स की गलत तरीके से तस्वीरें खींचने वाले फोटोग्राफर्स को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने कहा था- और फिर वे पीछे से जो एक शॉट लेते हैं, जो किसी भी हीरोइन को पसंद नहीं आता? हो सकता है कुछ ऐसी हों जिन्हें इससे कोई फर्क न पड़ता हो। लेकिन उन लोगों का क्या जिन्हें यह पसंद नहीं है? जब ऐसा हो, तो मुड़कर उन्हें थप्पड़ मार दो। उनसे कहो कि वे अपनी मां या बहन की ऐसी तस्वीरें खींचें और तुम्हें दिखाएं। घटिया लोग।
इसके अलावा, फराह खान ने भी सलमान के साथ इस मुद्दे पर सवाले उठाए थे।
यह भी पढ़ें- जब पूरे देश में लगे 'अमिताभ जीवित रहें' के नारे! ‘कुली’ के इस हादसे ने ले ली थी जान…आज भी वह सीन फिल्म में शामिल