• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

नहीं चली पवन कल्याण की तीसरी शादी! 13 साल बाद लिया तलाक का फैसला, कहा- हमेशा दोस्त रहेंगे

आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण और पत्नी अन्ना लेझनेवा के रिश्ते को लेकर खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के करीब 13 साल बाद दोनों ने अलग होने और तलाक लेने का फैसला किया है।

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 12:04:19 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 12:04:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
नहीं चली पवन कल्याण की तीसरी शादी! 13 साल बाद लिया तलाक का फैसला, कहा- हमेशा दोस्त रहेंगे

मनोरंजन डेस्क। आंध्रप्रदेश के डिप्टी CM और एक्टर पवन कल्याण और पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने यह फैसली शादी के 13 साल बाद किया। पवन कल्याण-अन्ना ने ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी है। इसमें उन्होंने कहा कि वह दोनों अलग हो रहे हैं लेकिन दोनों के बीच दोस्त का रिश्ता अब भी रहेगा।

TOI सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्टेटमेंट जन सेना के ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल पर भेजा गया था। इस दौरान कपल ने सभी से प्राइवेसी की डिमांड की है।

ज्वाइंट स्टेटमेंट में क्या था…

ज्वाइंट स्टेटमेंट में पवन कल्याण और पत्नी ने लिखा- अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा साथ बिताने के बाद, हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। भले ही हमारी शादी अब खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने प्यारे बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका निभाते रहेंगे।


आगे कहा- बच्चों की खुशी और भलाई हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेगी। जीवन के इस बदलाव के दौर में, हम आपसे समझदारी, दया और हमारी निजता (प्राइवेसी) का सम्मान करने की उम्मीद करते हैं। इस पूरे सफर में जो लोग हमारे साथ खड़े रहे, उन सभी का हम दिल से आभार व्यक्त करते हैं।

पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला की शादी

पवन कल्याण ने सितंबर 2013 में अन्ना कोनिडेला से शादी की। उनका नाम शादी से पहले अन्ना लेझनेवा था। अन्ना रूस की रहने वाली हैं। वह 2011 की फिल्म 'तीन मार' में पवन कल्याण के साथ भी नजर आई थीं।

इस शादी से दोनों के एक बेटी और एक बेटा है। बताया जाता है कि उनके रिश्ते की शुरुआत पवन कल्याण की एक्ट्रेस रेणु देसाई से शादी के बाद हुई थी। पवन कल्याण और रेणु देसाई ने 2009 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं - एक बेटी और एक बेटा। 2012 में उनका तलाक हो गया।

रेणु देसाई से शादी करने से पहले, पवन कल्याण की शादी नंदिनी से हुई थी। दोनों ने सितंबर 1997 में शादी की थी, लेकिन 1999 में अलग हो गए। 2008 में उनका तलाक हो गया।

यह भी पढ़ें- होटल में 2 साल तक छीलते रहे प्याज-आलू, कभी बनना चाहते थे छात्र नेता; ऐसे एक्टर बने पंकज त्रिपाठी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।