
मनोरंजन डेस्क। भाजपूरी एक्टर पवन सिंह ने अपने परिवार सा अलग होने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने इमोशनल पोस्ट के जरिए दी है। पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने बड़े भाई रानू सिंह और मां को छोड़कर सभी से रिश्ते तोड़ लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी समाज से माफी भी मांगी है।
यह बात पवन ने तब कही जब वह दूसरी पत्नी, ज्योति सिंह के साथ चल रहे तलाक को लेकर चर्चा में हैं। ज्योति ने उन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। जबकि पवन ने इन आरोपों को खारिज किया।
सोशल मीडिया हैंडल पर पवन ने पोस्ट में लिखा- जब इंसान घर-गृहस्थी के झमेलों में फंस जाता है, तो वह सारे वेद-पुराण और शास्त्र भूल जाता है। बर्दाश्त की हद पार हो जाने के बाद, मैं बहुत दुखी मन से यह पोस्ट कर रहा हूं। मैं भोजपुरी समुदाय के सभी लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि आज से मेरा अपने पूरे परिवार और खानदान से कोई नाता नहीं है। हां, जिस मां ने मुझे जन्म दिया है, और मेरे सबसे बड़े भाई रानू सिंह के लिए- जब तक मैं जीवित हूं, मेरा जीवन उनके लिए समर्पित है।

इसके अलावा पवन सिंह ज्योती सिंह के साथ अपनी शादी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे। पिछले साथ दोनों तके तलाक की खबरें वायरल हो रही थी। दोनों के बीच वाद-विवाद का सिलसिला जारी था।
दरअसल, 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की, लेकिन जल्द ही उनके रिश्ते में दूरी आ गई। 2022 में ज्योति ने उन पर मेंटल टॉर्चर, दहेज की मांग और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। दोनों का तलाक केस बिहार के आरा में चल रहा है।
2025 में ज्योति, पवन सिंह के लखनऊ स्थित घर पहुंची थीं। लेकिन जैसे ही वो घर में घुसीं तभी सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस पर ज्योति ने कहा कि पवन सिंह और उनके स्टॉफ ने उनके साथ बदतमीजी की। पवन सिंह ने तो पुलिस भी बुला ली। ज्योति सिंह, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। एक्टर ने पहली शादी नीलम सिंह से की थी, जिन्होंने 2015 में सुसाइड कर लिया था।
ज्योति ने इन आरोपों को पवन सिंह ने बेबुनियाद बताया था। इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्होंने लिखा था, ‘जब ज्योति घर आईं तो मैंने सम्मान के साथ उनका स्वागत किया। हमारे बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई। लेकिन बस वो एक ही रट लगा रही थी कि मैं उन्हें चुनाव लड़वा दूं। यह मेरे बस में नहीं है।’
‘मैंने पुलिस उनके आने के बाद नहीं बुलाई थी। सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से मौजूद थी। ताकि जो भी बातचीत हो, वो पुलिस की मौजूदगी में हो। यह सब पब्लिसिटी पाने का तरीका है।’
यह मामला अब दो राज्यों की कोर्ट में चल रहा है-
पवन सिंह हाल ही में अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘Rise & Fall’ में नजर आए थे। वे भोजपुरी सिनेमा के सबसे फेमस चेहरों में से एक हैं।
यह भी पढ़ें- अगर PAK शो बैन नहीं हुआ तो हम प्रोटेस्ट करेंगे: Netflix को AICWA की खुली चुनौती! कहा- हमारा बलिदान बिकाऊ नहीं