
मनोरंजन डेस्क। एक्टर नसीरुद्दीन शाह कॉकरोच जनता पार्टी के सपोर्ट में सामने आए हैं। हाल ही में मुंबई में हो रहे प्रोटेस्ट के दौरान वह अभिजीत दिपके से भी मिले, जिस पर एक्टर पीयूष मिश्रा ने उन पर तंज कसा है। मिश्रा ने झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) मामले और कैप्टन मिस्टर स्मिथ मच्छर की बहादुरी पर शाह की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।
दरअसल, हाल ही में 2 अक्टूबर को नसीरुद्दीन शाह ने अभिजीत दिपके से मुलाकात की। साथ ही मुंबई में CJP के उस विरोध-प्रदर्शन को सपोर्ट किया। इस प्रोटेसेट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी।
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पीयूष ने कहा- नसीर साहब, आपको मेरा नमस्कार। मैं पीयूष मिश्रा हूं, आपका पुराना परिचित। अभिजीत दिपके से आपकी मुलाकात देखकर बहुत अच्छा लगा। सर, हाल ही में एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना दुबई से तेल अवीव जाने वाली 'फ्लाई दुबई' की फ्लाइट 1073 में हुई। इसमें मिस्टर स्मिथ मच्छर ने बहादुरी दिखाई और 180 लोगों की जान बचाई। कृपया इस पर भी अपनी बात कहें और कैप्टन को बधाई दें, उन्हें अच्छा लगेगा।
Veteran Actor Piyush Mishra LAUNCHES a SCATHING ATTACK on Naseeruddin Shah over his selective activism and silence on national issues. Mishra called out Shah for: – IGNORING pilot Smit Machchhar, who saved 180 passengers on a Flydubai flight. – Staying SILENT on student clashes and police action at LPU. – Sending an obscure PAKISTANI Urdu poem instead of basic ration (atta, dal, roti) when asked for humanitarian relief in Jharkhand. => Mishra issued a BLUNT WARNING: "Whenever you release a statement from now on, Piyush Mishra will give you a DIRECT REPLY." https://t.co/PqL4o8KRIy
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) October 5, 2026
आगे मिश्रा ने कहा- दूसरी बात, सर, कृपया लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के छात्रों को भी कोई संदेश दें। वहां भी छात्र पढ़ते हैं और वहां एक बहुत खतरनाक घटना हुई है। पुलिस ने लड़कियों को उनके बाल पकड़कर घसीटा। वहां मारपीट हुई। आपने एक कमेंट किया था कि छात्रों ने आपको नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा या FTII से भी ज्यादा सिखाया है। मुझे आपकी यह बात समझ नहीं आई। मुझे नहीं पता कि छात्र कब से एक्टिंग सिखाने वाले टीचर बन गए। कृपया इस बारे में साफ-साफ बताएं। बहरहाल, LPU में भी वैसी ही खतरनाक घटना हुई है। इसलिए, कृपया उन छात्रों के बारे में भी अपनी बात रखें और उन्हें भी कोई संदेश दें।
पीयूष मिश्रा ने झारखंड में एक स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल होने के दौरान की एक घटना को याद किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने नसीरुद्दीन शाह से मदद मांगी थी, लेकिन एक्टर की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने शाह पर इनडायरेक्टली तंज कसा। उन्होंने दिल्ली में NEET पेपर लीक को लेकर हुए CJP प्रोटेस्ट पर शाह के मुखर रुख की ओर इशारा किया, जबकि यह आरोप लगाया कि सरकारी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड के छात्रों के प्रोटेस्ट के दौरान वे चुप रहे थे।
यह भी पढ़ें- 13 अक्टूबर को किशोर के सुरों से गूंजेगी खंडवा! 'राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान' का आयोजन, अनुपम खेर के नाम पर चर्चा तेज