
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मल्टीकल्चरल रिलेशनशिप में पार्टनर के कल्चर और रूट्स का सम्मान करना जरूरी है। अगर निक जोनस ऐसा नहीं करते तो वह उनसे कभी प्यार नहीं करतीं। दरअसल, निक को अक्सर इंडियन कल्चर को अच्छे से फॉलो करते देखा गया है। वह
E! News को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा- निक ने भारतीय संस्कृति अपनाया है, यह हमारे रिश्ते का अहम हिस्सा है। मुझे नहीं पता कि अगर वह ऐसा नहीं करते तो मैं उनसे प्यार करती या नहीं। जब दो लोग अलग-अलग सांस्कृति से आते हैं, तो एक-दूसरे की जड़ों का सम्मान रिश्ते के लिए बेहद जरूरी हो जाता है। मेरे मुताबिक, पार्टनर की संस्कृति को समझना और उसे सम्मान देना किसी भी ऐसे रिश्ते की नींव हो सकता है।
प्रियंका ने कहा- रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए सिर्फ संस्कृति ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान भी जरूरी है। अपने पार्टनर के साथ अच्छा व्यवहार करना बहुत जरूरी है। हम दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के काम, परिवार और कल्चर को सपोर्ट करते हैं।
प्रियंका न्यूयॉर्क में Cycle of Love की प्रीमियर स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं। वह इस डॉक्यूमेंट्री की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्म के. महानंदिया और लोट्टा वॉन शेडविन की वास्तविक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें दोनों के साथ रहने के लिए अलग-अलग देशों की यात्रा करने की कहानी दिखाई गई है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। यह फिल्म संक्रांति 2027 के दौरान रिलीज होने वाली है। इसके साथ प्रियंका तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करेंगी।
इसके अलावा वह Citadel के दूसरे सीजन में नादिया सिंह के किरदार में वापसी करेंगी। प्रियंका हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर Bluefly में रसेल क्रो के साथ भी दिखाई देंगी। फिल्म का डायरेक्शन निमरोड एंटल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 2026 में सनी देओल की 2 फिल्में... एक सुपरहिट तो दूसरी फ्लॉप! समझें 'बॉर्डर 2' और 'बंटवारा 1947' का पूरा गणित