• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

कभी अरिजीत सिंह को हराया था, अब Bigg Boss 20 में मचा रहे धमाल… कौन हैं गुमशुदा सिंगर काजी तौकीर?

2005 के रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में अरिजीत सिंह को हराकर काजी तौकीर ने जात हासिल की। अब 21 साल बाद 'बिग बॉस 20' के जरिए छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी ...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 02:40:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 02:40:11 PM (IST)
कभी अरिजीत सिंह को हराया था, अब Bigg Boss 20 में मचा रहे धमाल… कौन हैं गुमशुदा सिंगर काजी तौकीर?
फेम गुरुकुल 2005 के विजेता काजी तौकीर की बिग बॉस 20 में एंट्री। (सोर्स- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. शो 'फेम गुरुकुल' में काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह को हराया था
  2. करीब 21 साल बाद काजी तौकीर ने 'बिग बॉस 20' में वापसी की

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। आज अरिजीत सिंह का नाम आते ही बॉलीवुड के सबसे बड़े सिंगर्स में शुमार आवाज याद आती है। लेकिन करीब 21 साल पहले की कहानी थोड़ी अलग थी। साल था 2005 और टीवी पर एक सिंगिंग रियलिटी शो आया था- Fame Gurukul। इसी शो में एक तरफ थे आज के सिंगर अरिजीत सिंह और दूसरी तरफ कश्मीर के श्रीनगर से आए काजी तौकीर।

शो का नतीजा ऐसा रहा कि जिस अरिजीत सिंह को आज देश का सबसे लोकप्रिय सिंगर माना जाता है, वह उस वक्त फिनाले तक नहीं पहुंच पाए। वहीं काजी तौकीर ने रूपरेखा बनर्जी के साथ मिलकर Fame Gurukul का खिताब जीत लिया।


जब अरिजीत सिंह थे सिर्फ एक कंटेस्टेंट

Fame Gurukul के दौरान अरिजीत और काजी दोनों कंटेस्टेंट थे, लेकिन दोनों की यात्रा बिल्कुल अलग रही। अरिजीत शो से फिनाले से पहले ही बाहर हो गए और छठे स्थान पर रहे, जबकि काजी विनर बने।

उस वक्त काजी की आवाज के साथ-साथ उनकी स्टेज परफॉर्मेंस और अलग अंदाज ने ऑडियंस का खूब ध्यान खींचा। वह शुरुआती दौर के रियलिटी टीवी के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गए।

लेकिन इसके बाद दोनों की जिंदगी ने बिल्कुल अलग रास्ता पकड़ लिया।

अरिजीत पहुंचे बॉलीवुड के शिखर पर, काजी ने बना ली दूरी

Fame Gurukul के बाद अरिजीत सिंह ने म्यूजिक की दुनिया में अपनी जगह बनानी शुरू की और आगे चलकर बॉलीवुड के सबसे सफल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल हो गए। वहीं काजी तौकीर धीरे-धीरे मुख्यधारा के मनोरंजन से दूर होते गए।

यही वजह है कि अब करीब 21 साल बाद Bigg Boss 20 में उनकी वापसी पुराने ऑडियंस के लिए किसी टाइम मशीन से कम नहीं है।

अब Bigg Boss के घर में ‘Rockstar’

Bigg Boss 20 में काजी ने एंट्री के साथ ही अपने पुराने स्टेज वाले अंदाज की झलक दिखा दी। उनका flamboyant अंदाज, गाना और बार-बार बोला जाने वाला डायलॉग- I am a rockstar, baby! घर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सलमान खान ने भी उन्हें घर का only rockstar कहकर उनके अंदाज की तारीफ की और उनके सिग्नेचर मूव की नकल तक की। हालांकि काजी का सफर सिर्फ मस्ती और परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं रहा। घर में उनके कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ विवाद और ड्रामा भी देखने को मिला है।

अरिजीत से आज भी काजी की दोस्ती

काजी और अरिजीत की Fame Gurukul के समय शुरू हुई दोस्ती आज भी कायम बताई जाती है। काजी ने हाल ही में अरिजीत को mad scientist और genius बताया । उन्होंने अरिजीत की सादगी और उनकी लाइफस्टाइल की भी तारीफ की।

वहीं अरिजीत ने भी अपने पुराने दोस्त के लिए समर्थन जताते हुए उन्हें apna rockstar कहा। सिंगर ने कहा कि वह पहली बार Bigg Boss देखने वाले हैं ताकि अपने दोस्त को सपोर्ट कर सकें।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी गाने में राखी सावंत का कैमियो…हानिया आमिर के सपोर्ट में उतरीं, कहा- तुम शेरनी हो, लोग तुमसे जलते हैं