
मनोरंजन डेस्क। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् ने रिलीज के 19वें दिन (सोमवार) 12.7 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसके बार भारत में इसका कलेक्शन 955.45 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,141.65 करोड़ है। रामायणम् का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,704.65 करोड़ है।
दूसरी ओर सिर्फ हिंदी बॉक्सऑफिस में फिलम ने 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ फिल्म 'एनिमल' की भारत में हुई कमाई को पीछे छोड़ते हुए, 'रामायणम्' भारत में कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
सैकनिल्क (Sacnilk) के मुताबिक, 19वें दिन 'रामायण' ने 15,696 शोज से 12.70 करोड़ की नेट कलेक्शन किया। इसमें हिंदी भाषा में इसने 13,442 शोज से 9.25 करोड़ कमाए।
इसके अलावा, कन्नड़ में 85 लाख, तमिल में 80 लाख, तेलुगु में 30 लाख और मलयालम में 1.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
रामायणम् को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा- तीसरे वीकेंड में फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। वीकेंड के दौरान इसने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो साबित करता है कि फिल्म में अभी भी शानदार लाइफटाइम कलेक्शन तक पहुंचने की पूरी क्षमता है... तीसरे शनिवार-रविवार को देखी गई ग्रोथ वाकई शानदार रही।
आगे की बात करें तो, मंगलवार को फिल्म के लिए डिस्काउंटेड टिकट ऑफर रखा गया है। संयोग से इसी दिन छुट्टी भी है - यह एक समझदारी भरा कदम है, जिससे मिडवीक (सप्ताह के बीच के दिनों) के कलेक्शन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
सिनेमाघरों में नई फिल्मों के आने के साथ, अब 'रामायणम्' के लिए अपनी ताकत साबित करने का समय आ गया है। क्या यह भारत में 1,000 करोड़ (नेट कलेक्शन) का आंकड़ा पार कर पाएगी? आइए देखते हैं।
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो चुका है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है।
यह भी पढ़ें- रामायणम् ने धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ा, तीसरे शनिवार 10 करोड़ ज्यादा कमाए…हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा कलेक्शन!