
मनोरंजन डेस्क। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् ने रिलीज के तीसरे शनिवार (22 नवंबर) को 35.6 करोड़ का नेट कलेक्शन (भारत में) किया है। यह कलेक्शन धुरंधर 2 के तीसरे शनिवार के कलेक्शन से कई ज्यादा है। धुरंधर 2 ने तीसरे शनिवार 25.65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।
इसी के साथ फिल्म का भीरत में नेट कलेक्शन अब 942.75 करोड़ पहुंच चुका है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,126.50 करोड़ है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो यह 1693.50 करोड़ हा गया है।
सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के 18वें दिन (22 नवंबर) रामायणम् को 16,277 शोज मिले। इनमें से हिंदी के 13,852 शोज थे। हिंदी बेल्ट में फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाए। यह कलेक्शन 26.25 करोड़ था। बाकी भाषाओं में-
इसके अलावा भी रामायणम् के नाम कई और रिकॉर्ड्स भी शामिल है। हिंदी नेट कलेक्शन के मामले में यह पहले ही कुछ रिकॉर्ड बना चुकी है। फिल्म सबसे पहले हिंदी बेल्ट में 700 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी फिल्म बनी है। पहली फिल्म अब भी धुरंधर 2 है, जिसे 10 दिन लगे थे। वहीं, रामायणम् के लगभग 18 दिन लगे। तीसरे नंबर पर पुष्पा 2 है, जिसे 20 दिन लगे थे।
इंडस्ट्री ट्रैकर तरण आदर्श के मताबिक- रामायणम् (हिंदी बेल्ट) ने अपने तीसरे शनिवार को शानदार वापसी की है। इसकी कमाई में 78.04% का उछाल आया है... आज [रविवार] के लिए भी फिल्म की एडवांस बुकिंग बहुत अच्छी हो रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर एक और बेहतरीन दिन की ओर इशारा करती है।
'रामायणम्' ने अपने पहले सात दिनों में, केवल हिंदी वर्जन से भारत में कुल 409.56 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
सभी भाषाओं के वर्जन को मिलाकर, आठवें दिन की सुबह तक फिल्म की दुनिया भर में ग्रॉस कमाई लगभग 935 करोड़ तक पहुंच गई थी। इसके बाद, उसी दिन फिल्म ने 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। 'पुष्पा 2: द रूल' और 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के बाद, यह मुकाम हासिल करने वाली यह तीसरी सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई।
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो चुका है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है।
यह भी पढ़ें- रामायणम् ने 14 दिन में ग्लोबली 1500 करोड़ कमाए, धुरंधर 2 को लगे थे 15 दिन; टिकट बिक्री में भी बनाया नया रिकॉर्ड