
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। रानी मुखर्जी को राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड उन्हें बुधवार को 62वीं स्टेट फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के हाथों मिला। इलवेंट मुंबई के राविंद्र नाट्य मंदिर में हुआ था। इस दौरान कल्चरल मिनिस्टर आशीष शेलार सहित कई लोग मौजूद थे।
अवॉर्ड मिलने पर रानी बहुत खुश नजर आईं। उन्होंने कहा- मुझे यह सम्मान अपने ही लोगों और अपनी ही जगह से मिल रहा है। मुझे लगता है कि यही बात इस पल को मेरे लिए सच में खास बनाती है। राज कपूर जी के नाम पर बना अवॉर्ड मिलना, अपने आप में बहुत ही बड़ी बात है। मुझे उम्मीद है कि मैं इस सम्मान के काबिल साबित हो सकूंगी।
.jpg)
रानी ने कहा- मुंबई ने मुझे मेरी पहचान दी है। इसने मुझे दर्शक दिए हैं। इसने मुझे करियर दिया है। और यह मेरा घर, मेरी जगह, मेरी सब कुछ रही है। इसलिए यह अवॉर्ड मेरे दिल में बहुत खास जगह रखेगा, क्योंकि जब भी मैं इसे देखूंगी, तो मुझे सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं दिखेगा। मुझे अपनी मुंबई, अपना महाराष्ट्र दिखेगा।
मैंने हमेशा ऐसी फिल्मों के जरिए भारत की मजबूत लड़कियों और महिलाओं को दिखाने का काम किया है, जो दिल से जुड़ी हों। मैंने ऐसे किरदार चुने जो सच्चे लगे, जिनकी कहानी, सफर और हिम्मत ने मुझे अपनी ओर खींचा। ऐसे किरदार जिनमें हिम्मत थी। ऐसे किरदार जिनमें कमियां भी थीं। ऐसे किरदार जिन्होंने बैकग्राउंड में खो जाने से इनकार कर दिया। ऐसी महिलाएं जो कभी किसी और के बचाने का इंतजार नहीं करती थीं।
रानी ने अपने करियर की शुरुकात हिंदी फिल्मों से नहीं बल्कि बंगाली फिल्मों से की थी। पहली बार वहग 1996 में आई बंगाली फिल्म 'बियेर फूल' में नजर आईं। वहीं उन्होंने 1997 में फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। तक से लेकर आज तक अपने 3 दशक के करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनमें शामिल है- कुछ कुछ होता है, वीर-जारा, ब्लैक, मर्दानी, मर्दानी 2, हम तुम, बंटी और बबली, साथिया, हिचकी, गुलाम, चलते चलते, कभी अलविदा न कहना और नो वन किल्ड जेसिका। अपनी फिल्म 'मिसेज चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे' (Mrs. Chatterjee vs Norway) के लिए कान को पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड साल 2025 में फिल्म मिला।
राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला अवॉर्ड है। इसे साल 2008 में शुरू किया गया था। यह अवॉर्ड किसी व्यक्ति को फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम और योगदान दिया जाता है। राज कपूर के सम्मान में दिए जाने वाले इस अवॉर्ड के साथ प्रशस्ति पत्र, शॉल और 3,00,000 (तीन लाख रुपये) की नकद राशि दी की जाती है।
इस अवॉर्ड को जीतने वाले पहले एक्टर आमिर खान थे। इसके बाद आशुतोष गोवारिकर, शबाना आज़मी, माधुरी दीक्षित, नाना पाटेकर, मधुर भंडारकर, विद्या बालन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, राजकुमार हिरानी, परेश रावल, जे. पी. दत्ता, सोनू निगम, विधु विनोद चोपड़ा, एन. चंद्रा और काजोल ने इसे जीता।