• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

पूरी दुनिया में एक साथ रिलीज होगी रामायणम्, मेकर्स ने अनाउंस की नई रिलीज डेट, जानें कब से कर सकते हैं एडवांस बुकिंग

रामायणम् अब वर्ल्डवाइड एक साथ रिलीज होगी। फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है। इस बात की अनाउंसमेंट मेकर्स ने नया पोस्टर जारी करते हुए किया।

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 06:36:57 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 06:36:57 PM (IST)
पूरी दुनिया में एक साथ रिलीज होगी रामायणम्, मेकर्स ने अनाउंस की नई रिलीज डेट, जानें कब से कर सकते हैं एडवांस बुकिंग
रामायणम् 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। (फािल फोटो)

मनोरंजन डेस्क। रामायणम् अब वर्ल्डवाइड एक साथ रिलीज होगी। फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है। इस बात की अनाउंसमेंट मेकर्स ने नया पोस्टर जारी करते हुए किया। पोस्टर के मुताबिक, अब फिल्म पूरके विश्व में एक साथ ही 5 नवंबर को दिवाली के 3 दिन पहले रिलाज होने वाली है।

दरअसल, मेकर्स ने फिल्म को पहले ऑस्ट्रेलिया में फिल्म तको रिलीज करने का सोचा था उनके इस फैसले से कई इंडियन फैंस ने नाराजगी जताई थी। अब मेकर्स ने अपना फैसला बदल दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

नए पोस्टर में रावण के रूप में दिखे यश

नए पोस्टर में मेकर्स ने रावण का भयानक रूप दिखाया है। साथ ही भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर और मां सीता के किरदार में साई पल्लवी में दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा रवी दूबे भी पोस्टर में नजर आए।


साथ ही कैप्शन लिखा- नवरात्रि के शुभ अवसर पर, हम एक नए युग के आरंभ का जश्न मनाते हैं। यह राम के युग का आरंभ है। नमित मल्होत्रा ​​की रामायण पार्ट1: 5 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में, सभी प्रीमियम फॉर्मेट में। दशहरा से एडवांस बुकिंग शुरू होगी।

View this post on Instagram

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)

फैंस में खुशी की लहर

जो फैंस ऑस्ट्रेलिया में रामायणम् पहले रिलीज होने पर सवाल उठा रहे थे। उन लोगों में अब खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर पोस्टर पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने लिखा- मैं इसके लिए सुपर एक्साइटेड हूं। वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा- अब भारत की महागाथा भारत में ही पहले आएगी।

फिल्म 'रामायणम्' में कौन-कौन से कलाकार हैं

फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।

मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर थिएटर्स में आएगा। कहा जा रहा है कि पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर को रिलीज हो सकता है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है।