
मनोरंजन डेस्क। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् ने एडवांस बुकिंग के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह आंकड़ा फिल्म ने अपने मंगलवार को हुए कलेक्शन से पार किया है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, अगर रामायणम् का कलेक्शन इसी हिसाब से चलता रहा, तो फिल्म जल्द ही 150 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी।
फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरा के दिन शुरू हुई थी। शुरुआत के 10 दिन रामायणम् के लिए कठिन रहे। कहा जा रहा है कि इसकी वजह रेवेन्यू शेयरिंग (कमाई के बंटवारे) को लेकर एग्जीबिटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच चल रहा विवाद था। हालांकि, वीकेंड पर जब यह मामला सुलझ गया, तो और भी स्क्रीन खुल गईं और एडवांस बुकिंग ने जोर पकड़ लिया।
बुधवार दोपहर तक, फिल्म के रिलीज के लिए स्क्रीन की संख्या बढ़कर 6000 से ज्यादा हो गई। इनमें से 1000 से ज्यादा स्क्रीन तो पिछले 24 घंटों में ही जोड़ी गईं। 4 नवंबर की दोपहर तक, यानी फिल्म रिलीज होने से 24 घंटे से भी कम समय पहले, 'रामायणम्' ने भारत में प्री-सेल्स के जरिए 78 करोड़ की शानदार कमाई कर ली थी।
इसमें अकेले ओपनिंग डे से ही 34 की कमाई हुई। सैकनिल्क के मुताबिक, अब तक पूरे भारत में 'रामायणम्' के 20 लाख से ज्यादा टिकट प्री-सेल्स में बिक चुके हैं।
विदेशों में, 'रामायणम्' ने प्री-सेल्स में 6 मिलियन डॉलर (57.9 करोड़) का आंकड़ा पार कर लिया है। इसमें अमेरिका में बुधवार को हुए पेड प्रिव्यू से मिले 1.5 मिलियन डॉलर (14.48 करोड़) भी शामिल हैं, जो किसी भारतीय फिल्म के लिए सबसे ज्यादा आंकड़ों में से एक है। दोपहर तक, 'रामायणम्' ने दुनिया भर में एडवांस बुकिंग से 135 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ट्रेड जानकारों का अनुमान है कि दिन के अंत तक यह आंकड़ा 150 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।
फिल्म रामायणम् पहले दिन की एडवांस बुकिंग में पूरे भारत से करीब 40 करोड़ की कमाई करने की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों और पिछली रामायण-आधारित फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। उनके आंकड़े ये हैं:
हालांकि फिल्म हिंदी सिनेमा में धुरंधर के रिकॉर्ड से काफी पीछे है। आदित्य धर की इस फिल्म ने रिलीज से पहले 95.6 करोड़ की कमाई की थी। इसमें पेड प्रीव्यू का भी योगदान था। पेड प्रीव्यू को हटा दें, तब भी धुरंधर 2 की पहले दिन की एडवांस बुकिंग 50 करोड़ से ज्यादा रही, जहां तक रामायणम् का पहुंचना मुश्किल है।
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जा रहा है। पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर को रिलीज होगा। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- कभी ठुकराए गए, फिर 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ दुनिया पर छाए, जानिए Shah Rukh Khan कैसे बने बॉलीवुड के किंग खान