
मनोरंजन डेस्क। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसकी एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर (दशहरा) से ही शुरू हो चुकी है। सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के पहले ही फिल्म ने 46.41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, ब्लॉक सीट्स के बिना फिल्म का कलेक्शन 37.41 करोड़ है।
2 नवंबर सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म के अब तक 11.12 टिकट बिक चुकं हैं। वहीं, पूरे भारत में करीब 35,718 शोज की बुकिंग भी हो चुकी है।
रामायणम् के इस कलेक्शन को देख कर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्स रिलीज के पहले ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो किसी भी फिल्म के लिए यह बहुत बड़ी बात है।
रामायणम् ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी बॉक्स ऑफिस से किया है। सिर्फ हिंदी बेल्ट में ही फिल्म ने 39.06 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह कुल बॉक्सऑफिस कलेक्शन का 84% है।
दूसरे नंबर पर कन्नड़ बेल्ट का कलेक्शन है। यह 4.45 करोड़ है। वहीं, तेलुगु भाषा में फिल्म ने 2.38 करोड़ कमाए। तमिल में यह कलेक्शन अब तक 42.57 लाख है।
वहीं, फिल्म की इंटरनेशनल प्री-सेल्स भी जोर पकड़ रही हैं। सोमवार सुबह तक, फिल्म ने विदेशी मार्केट एडवांस बुकिंग से 3.9 मिलियन डॉलर (36,95,64,000 रुपए) की कमाई कर ली थी। इसमें अकेले अमेरिका में पेड प्रिव्यू से हुई 1.5 मिलियन डॉलर (14,21,51,250 रुपए) से ज्यादा की कमाई भी शामिल है। इस तरह, रिलीज से तीन दिन पहले ही फिल्म की दुनिया भर में एडवांस बुकिंग की कुल कमाई 75 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
रिपोर्ट्स की मानें, तो सबसे ज्यादा बुकिंग मॉर्निंग शोज के लिए हुए है। गुरुवार, 5 नवंबर के लिए 'रामायणम्' की एडवांस बुकिंग 25.73 करोड़ तक पहुंच गई है। इस आंकड़े में ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं। अगर उन्हें हटा दें, तो यह रकम 21.65 करोड़ होती है। अब तक भारत में हुई प्री-सेल्स कलेक्शन में से सबसे ज्यादा कलेक्शन पहले दिन के शोज के ही है।
जिन शहरों में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हुई, उनमें शामिल है-
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जा रहा है। पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर को रिलीज होगा। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- रामायण एक, लेकिन राम-सीता और रावण के चरित्र अलग-अलग क्यों? जानिए पूरी कहानी