_m.webp)
मनोरंजन डेस्क। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् ने रिलीज के 20वें दिन (24 नवंबर) 17.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का नेट कलेक्शन (भारत में) अब 972.95 करोड़ हो गया है। सैकनिल्क के मुताबिक, ग्रॉस कलेक्शन अब 1,162.15 करोड़ है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने अब तक 1,735.15 करोड़ कमा लिए हैं।
इसी के साथ रामायणम्- पार्ट 1' दुनिया भर में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्मों की लीस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। इसने आदित्य धर की 'धुरंधर' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने पिछले साल दुनिया भर में 1,307.35 करोड़ की कमाई की थी। अगर फिल्म के कलेक्शन का सिलसिला ऐसा ही चलता रहा, तो यह जल्द ही 'पुष्पा 2: द रूल' को भी पीछे छोड़ सकती है।
20वें दिन, 'रामायणम्' ने 15,817 शोज के जरिए 17.50 करोड़ की नेट कमाई की। इसमें सबसे बड़ा योगदान हिंदी बेल्ट का रहा।
हिंदी में 13,547 शोज से 14.25 करोड़ का कलेक्शन हुआ। वहीं, मलयालम में 829 शोज से 1.25 करोड़, कन्नड़ में 445 शोज से 90 लाख, तमिल में 571 शोज से 70 लाख और तेलुगु में 425 शोज से 40 लाख की कमाई हुई।
विदेशों में, फिल्म ने 20वें दिन 5.00 करोड़ की कमाई की, जिससे वहां का कुल ग्रॉस कलेक्शन 573.00 करोड़ तक पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें- ‘जैसे' शब्द ने बदल दी थी इस गाने की किस्मत! रिकॉर्डिंग खत्म होते ही पंचम दा कुमार सानू को देने लगे थे गालियां