
मनोरंजन डेस्क। रणबीर कपूर की रामायणम् ने रिलीज के 24वें दिन भारत में 14.65 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का कुछ नेट कलेक्शन 1,015.2 करोड़ पहुंच चुका है। इसी के साथ रामायणम् 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है।
इस लिस्ट में पहले नंबर पर सबसे ज्यादा कमाई के साथ पुष्पा 2 है, जिसने 1234.1 करोड़ का नेट केल्कशन किया था। पूरी लिस्ट देखें…
24वें दिन के बाद रामायणम् ने भारत में 1,212.55 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 1,814.55 करोड़ पहुंच चुका है।
इंडियन कलेकअशन की बात करें, तो सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में देखने को मिली। हिंदी में फिल्म ने 5,252 शोज के साथ 9.50 करोड़ कमाए।
'रामायणम्' की एडवांस बुकिंग रिलीज से 15 दिन पहले, दशहरा के मौके पर शुरू हो गई थी। रिलीज के समय तक, फिल्म दुनिया भर में 200 करोड़ के टिकट बेच चुकी थी। रिलीज के पहले दिन भारत में फिल्म ने 64.85 करोड़ की कमाई की, जो बॉलीवुड के इतिहास में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग रही।
शुक्रवार को कमाई में थोड़ी गिरावट आई और फिल्म ने 48.05 करोड़ कमाए। शनिवार को फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ी और 69.80 करोड़ की कमाई की। इसके बाद, सोमवार को फिल्म ने 107 करोड़ (नेट) और मंगलवार को 94 करोड़ (नेट) की कमाई की; ये दोनों ही आंकड़े भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं।
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो चुका है। इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2028 में रिलीज होगी। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है।
यह भी पढ़ें- ‘मां सीता के लिए साई पल्लवी की कास्टिंग गलत’: काजोल की बहन ने उठाए सवाल, कहा- वह अच्छी एक्ट्रेस लेकिन…