
मनोरंजन डेस्क। एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने रामायणम् में सीता की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि सीता के रूप में साई पल्लवी की कास्टिंग सही नहीं हुई है। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने श्री राम-रावण के किरदार में रणबीर कपूर और यश की तारीफ की है।
तनीषा ने रामायणम् देख कर एक्स हैंडल पर अपना रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने कहा- लेट देखी लेकिन आखिरकार मैंने Ramayana देख ली है। मेरी राय फिल्म को लेकर इस प्रकार है। बस इतना ही कहूंगा कि मीडिया बहुत गुमराह कर रहा है। यह पूरी तरह से 'राम' पर आधारित है! रणबीर कपूर की एक्टिंग शानदार है। मुझे लगा था कि 'एनिमल' में उन्हें पसंद करने के बाद, शायद मैं उन्हें भगवान राम के रूप में न देख पाऊं। लेकिन हे भगवान! वह एकदम परफेक्ट हैं। रावण के रोल में यश कमाल के हैं। उन्होंने सभी उम्मीदों को पार कर दिया है और साबित किया है कि वह अपने रोल को एकदम परफेक्शन के साथ निभाते हैं।
तनीषा ने अपने एक्स पोस्ट में कहा- साई पल्लवी बेशक एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, लेकिन बदकिस्मती से सीता के रोल के लिए वह बिल्कुल भी सही नहीं लगीं। उनकी वजह से मैं पूरी तरह से फिल्म के विज़ुअल्स से कट जाती हूं! वैसे, फिल्म के विज़ुअल्स, कहानी और एक्टिंग सब कुछ बहुत शानदार है! भगवान राम और रावण, दोनों ही किरदारों को ऐसे एक्टर्स ने निभाया है जिन्होंने अपने रोल को पूरी तरह से जी लिया है। राम के सामने रावण एकदम सही टक्कर है। यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
Watching #Ramayana late but finally! Here’s my take ! I just have to say the media is soooo misleading. It is all ram! #RanbirKapoor is outstanding. I thought after I loved him in animal I might not connect him with lord Ram. But OMG! He’s perfect! Also #saipallavi I’m sure is a great actor but unfortunately for me completely miscast as #sita! She disconnects me completely from the visual ! And the visuals story acting are all fantastic! #yash As Ravan is superb! He has surpassed all expectations proving he takes his role to perfection! Both lord Ram and Ravan are played by actors who have embodied their roles to perfection! Ravan is A good match for Ram! A must watch !
— Tanishaa S Mukerji (@TanishaaMukerji) November 24, 2026
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो चुका है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है।