
मनोरंजन डेस्क। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् ने रिलीज के पहले दिन भारत में 65 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, फिर भी फिल्म धुरंधर 2 के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाई है। धुरंधर 2 ने रिलीज रके पहले ही दिन 102 करोड़ का कलेक्शन किया था।
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म 25,200 शोज के साथ थिएटर में रिलीज हुई। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने भारत में 64.85 करोड़ कमाए। यह रणबीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिकम से भी ज्यादा है। एनिमल ने 63 करोड़ का कलेक्शन किया था। रामायणम् का ग्रॉस कलेक्शन 77.5 करोड़ का है। वहीं, पहले दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 127.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।
रामायणम् को पैन इंडिया रिलीज किया गया था।
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो चुका है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- कभी ठुकराए गए, फिर 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ दुनिया पर छाए, जानिए Shah Rukh Khan कैसे बने बॉलीवुड के किंग खान