
मनोरंजन डेस्क। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् का ग्रैंड प्रीमियर 28 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में रखा गया था। इसके बाद एक वायरल एक्स पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म में एक पोस्ट क्रेडिट सीन भी है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस सीन में एक ऐसे कैरेक्टर की एंट्री होगी, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोग यह कयास लगा रहे हैं कि पोस्ट क्रेडिट सीन में सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। उनकी एंट्री फिल्म में पहले नहीं, बल्कि दूसरे पार्ट में होगी, जो 2028 में रिलीज होने वाली है। हालांकि, इसे लोकर न तो मेकर्स और न ही सनी देओल की तरफ से कोई कंफर्मेशन सामने आई है।
वायरल पोस्ट में एक एक्स यूजर ने लिखा था- हां, 'रामायणम्: राइज ऑफ अ लेजेंड' में एक पोस्ट-क्रेडिट सीन है। और यह पोस्ट-क्रेडिट सीन उस एक खास किरदार की झलक दिखाता है, जिसका आप सभी को बेसब्री से इंतजार था। आप समझ ही गए होंगे कि मैं किसकी बात कर रहा हू। 2028 में आने वाले सीक्वल का इंतजार नहीं हो रहा!
Yes, Ramayana Rise of a Legend has a post-credit scene And the post-credit scene teases that one iconic character that you've all been anticipating. You know who I'm talkin' about. Can't wait for the sequel in 2028. #Ramayana
— Rama's Screen (@RamasScreen) October 28, 2026
बता दें कि ग्रैंड प्रीमियर के दौरान फिल्म की कास्ट और मेकर्स वहां मौजूद रहे। प्रीमियर में रणबीर कपूर, साई पल्ल्वी और यश सहित डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी मौजूद रहे।
कई लोगों ने रामायणम् की तारीफ की…
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जा रहा है। पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर को रिलीज होगा। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।