
मनोरंजन डेस्क। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् का ग्रैंड प्रीमियर 28 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में रखा गया था। इस दौरान फिल्म की कास्ट और मेकर्स वहां मौजूद रहे। प्रीमियर में रणबीर कपूर, साई पल्ल्वी और यश सहित डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी मौजूद रहे।
अब इस प्रीमियर के बाद लॉस एंजिल्स की ऑडियंस की तरफ से फिल्म को लेकर मिले-जुले रियेक्शन सामने आ रहे हैं। कई लोग रामायणम् को एक बेहतरीन फिल्म बता रहे हैं। तो वहीं, कई कई लोगों का कहना है कि इसमें इमोशन से ज्यादा एक्शन और टेक्नीक है।
एक यूजर ने लिखा- इस जॉनर में 'रामायणम्' के कैरेक्टर्स सबसे बेहतरीन हैं। रणबीर कपूर जब स्क्रीन पर आते हैं, तो छा जाते हैं; उन्हें देखकर बस 'वाह!' कहने का मन करता है। यश का अंदाज बेहद आक्रामक है, उनका अपना एक अलग ही प्रभाव (ऑरा) है।
एक दूसरे यूजर ने लिखा- यह एक ब्लॉकबस्टर है जिसे कभी भूला नहीं जा सकता।
एक यूजर ने कहा- इसमें इमोशन से ज्यादा एक्शन और टेक्नीक है।
अन्य रिएक्शन देखें…


फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जा रहा है। पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर को रिलीज होगा। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर पर बन रही फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड एक्टर! विवेक अग्निहोत्री डायरेक्टर, जल्द ही शुरू होगी शूटिंग