
मनोरंजन डेस्क। फिल्म रामायणम् के पोस्ट क्रेडिट सीन में सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। 28 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में हुए प्रीमियर के बाद यह खबरें थीं कि फिल्म में कोई पोस्ट क्रडिट सीन है, जिसमें किसी खास कैरेक्टर की एंट्री होगी। इसके बाद लोग यह कयास लगा रहे थे कि यह खास कलाकार सनी देओल ही है।
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सनी देओल 'रामायणम् पार्ट 1' में बिल्कुल आखिर में नजर आते हैं। असल में, फिल्म उनके आने के साथ ही खत्म होती है। यह एंड क्रेडिट्स से ठीक पहले का आखिरी सीन हो सकता है। या फिर इसे मिड-क्रेडिट या पोस्ट-क्रेडिट सीक्वेंस के तौर पर दिखाया जा सकता है... इसका मकसद दर्शकों को एक जबरदस्त उत्साह के साथ छोड़ना है।
Sunny Deol is set to appear as Hanuman—what do you think about the craze for 'Sunny Paaji'? https://t.co/RiALHO3kbP
— ra ra (@DeependraR8446) November 5, 2026
सोशल मीडिया रिव्यूज के मुताबिक, बिल्कुल 'बाहुबली' के पहले पार्ट के अंत की तरह। 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' वाले पल ने लोगों में भारी उत्सुकता पैदा कर दी थी। दूसरी फिल्म के लिए उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया था। इसी तरह, 'रामायणम्' के मेकर्स को उम्मीद है कि पहले पार्ट के आखिर में भगवान हनुमान की एंट्री सिनेमाघरों में एक जबरदस्त माहौल बना देगी। ऑडियंस बेसब्री से इसके अगले पार्ट का इंतजार करेंगे।
फिल्म रामायणम् में रणबीर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। उनके अपोजिट साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण के रोल में देखे जाएंगे। फिल्म के सभी गाने ऑस्कर विनर एआर. रहमान और हंस जिमर कंपोज किए हैं। ‘रामायणम्’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी है।
मेकर्स ने बताया कि ‘रामायणम्’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो चुका है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों पार्ट्स का बजट मिलाकर 4000 करोड़ रुपए है। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- ‘मेरे लिए प्रार्थना करें…’, हनुमान अंश के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का ट्रीटमेंट शुरू, CM ने किया सपोर्ट